दिल्ली सरकार की सियासत पर अगर फिल्मों का असर दिखता है तो उसकी वजह है केजरीवाल और उनकी टीम का फिल्मों के प्रति प्यार और इन्हें देखने की ट्रिक। दिल्ली सरकार एसेंबली से ऑडिटोरियम तक थिएटर की हर अवस्था को पसंद करती है। अगर आपको नहीं पता है कि नई फिल्म आपके पैसे की कीमत अदा करेगी या नहीं..तो आप थोड़ा इंतजार करें।
विज्ञापन
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
2 of 15
आपको एक नए फिल्मी विश्लेषक से फिल्म का रिव्यू जल्द ही मिल जाएगा। जी हां.. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आपको फिल्म की जानकारी मिल जाएगी। उनका रिव्यू बहुत छोटा होता है, ये महज चंद शब्दों का ही होता है।
विज्ञापन
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
3 of 15
इसलिए आपको जटिल सिनेमा शास्त्र या साहित्य पढ़ने में भी समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। अंतत: आपको पता चल ही जाएगा कि नई फिल्म देखने लायक है या नहीं और साथ ही ये भी पता चल जाएगा कि मफलर मैन ने इसे अपनी टीम और परिवार के साथ एन्जॉय किया या नही।
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
4 of 15
आमतौर पर केजरीवाल की तुलना नायक फिल्म के अनिल कपूर से की जाती है। अरविंद केजरीवाल अबतक भ्रष्टाचार, प्रशासन और पुलिस जैसे विषयों पर बनी फिल्में देख चुके हैं। इसलिए अगर आपने गब्बर इज बैक, मसान या दृश्यम नहीं देखी तो हो संभव है कि आप व्यस्त रहे होंगे लेकिन आपके सीएम केजरीवाल इतने व्यस्त नहीं थे।
विज्ञापन
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
5 of 15
वास्तव में ये ट्विटर पर भी नोटिस किया जा चुका है। इनमें से कुछ की स्क्रीनिंग के बाद हैश टैग केजरीमूवीज (#KejriMovies ) के साथ काफी बातें हो चुकी है। आप सोच रहे होंगे कि केजरीवाल के लिए फिल्म कौन तय करता है कि ये देखनी चाहिए या नहीं। बेशक.. ये भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ही तय करते हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
6 of 15
जब उन लोगों से बात की गई जो सीएम के लिए स्क्रीनिंग का आयोजन करते हैं, तो उन्होंने बताया कि "केजरीवाल जी ने कहा- हमने इस फिल्म के बारे में बहुत सुना है। हमें देखनी थी.. पर टिकट मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
7 of 15
फिर उनके किसी दोस्त ने प्रोड्यूसर को फोन किया, जिन्होंने हमें यहां फिल्म स्क्रीनिंग कराने के लिए कहा। जब बात सीएम के लिए स्क्रीनिंग के आयोजन की होती है तो हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं होते। फिर एक 15-20 लोगों का ग्रुप, जिसमें आशुतोष, कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया- आप की कोर टीम और उनके फैमिली मेंबर फिल्म देखने के लिए आते हैं।"
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
8 of 15
जहां थिएटर मालिक दिल्ली में बढ़ें हुए मनोरंजन टैक्स से आहत नजर आते हैं और आरोप लगाते हैं कि उनका बिजनेस एनसीआर के दूसरे शहरों में जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सीएम केजरीवाल चुनिंदा फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग देखना पसंद करते हैं। लेकिन जब इन फिल्मों को राजधानी में टैक्स फ्री करने के बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस में कवि और आप नेता कुमार विश्वास से सवाल पूछा गया तो जवाब मिला कि 'ये तो सरकार का काम है और मैं सरकार नहीं हूं'।
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
9 of 15
सिनेमा मालिक मानते हैं कि सीएम का फिल्मों की ओर झुकाव अच्छा संकेत हैं। आखिरकार वे आम आदमी के हीरो हैं और जब वे किसी फिल्म को अपने ट्विटर पर 'मस्ट वॉच' घोषित करते हैं... तो उसका असर होता है...।
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
10 of 15
मफलरमैन का राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप, आंतरिक कलह, विज्ञापन विवाद जैसे मुद्दों से जूझने के बाद भी फिल्म देखने के लिए समय निकालना और ट्विट करना उनकी फिल्मों के प्रति दिलचस्पी को जाहिर करता है। जबकि कुछ लोग ट्विटर पर कहते हैं कि उनका ये जताने का अपना तरीका है कि वे बढ़े हुए टैक्स को खुद भी अदा करते हैं।
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
11 of 15
दरअसल बात केवल फिल्मी होने की ही नहीं है। केजरीवाल नाटक देखना भी पंसद करते हैं। हाल ही वे डिप्टी सीएम के साथ महेश भट्ट का नाटक 'हमारी अधूरी कहानी' भी देखने पहुंचे थे। केजरीवाल का थिएटर और फिल्मों के प्रति प्यार ये जानकर शायद आपके लिए चौंकाने वाला न हो कि वे अपने कॉलेज आईआईटी खड़गपुर में हिन्दी ड्रामा सोसायटी के हैड थे।
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
12 of 15
जब केजरीवाल ने मसान फिल्म में रिचा चड्डा के अभिनय की तारीफ की तो रिचा ने ट्विट करके कहा कि अब "अब सीएम भी हमारी पुष्टि कर चुके हैं"।
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
13 of 15
हमारी अधूरी कहानी में अभिनय करने वाले इमरान जाहिद कहते हैं कि मैं बहुत खुश था कि सीएम और डिप्टी सीएम हमारा प्ले देखने आए, क्योंकि हमने किसी राज्य के प्रमुख को प्ले देखते हुए बहुत कम देखा है।
बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ये ट्रिक अपनाती है केजरीवाल कंपनी
14 of 15
वहीं मिस टनकपुर हाजिर हों के निर्देशक विनोद कापड़ी कहते हैं कि केजरीवाल ने इंटरवल में उनसे कहा कि काफी मजा आ रहा है। मैने कई राजनेताओं को निमंत्रण दिया था लेकिन आप नेता स्क्रीनिंग अटैंड करने के मामले में दयालु नजर आए।