फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल, राहुल

Sun, 05 Jul 2015 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली के निगमबोध घाट पर आज पत्रकार अक्षय सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। राजनीति और पत्रकारिता से जुड़ी तमाम हस्तियां अंतिम संस्कार में शामिल हुई। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल, राहुल

2 of 7
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी निगमबोध घाट दिवंगत पत्रकार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा दूसरी पार्टी के नेता भी यहां पहुंचे।

विज्ञापन

अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल, राहुल

3 of 7
अंतिम संस्कार के बाद राहुल गांधी ने अक्षय सिंह की मौत पर ट्विट किया। राहुल ने तीन ट्विट करके लिखा दुख के साथ अक्षय की माता, पिता और बहन से मिला। दुख की इस घड़ी में मेरी सवेंदना उनके परिवार के साथ है।

अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल, राहुल

4 of 7
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सिसोदिया ने इससे पहले पत्रकार की संदिग्ध मौत पर शोक जताते हुए कहा कि ये बेहद गंभीर है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल, राहुल

5 of 7
आजतक के पत्रकार अक्षय सिंह की कल झाबुआ में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। गौरतलब है कि अक्षय सिंह एमपी के बहुचर्चित घोटाले व्यापमं की कवरेज कर रहे थे। अक्षय सिंह व्यपमं घोटाले पर कई रिपोर्ट कर चुके थे और वे पीड़ित परिवार का इंटरव्यू कर रहे थे।
विज्ञापन

अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल, राहुल

6 of 7
अक्षय का शव पोस्टमार्टम के बाद आज दिल्ली लाया गया और निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय सिंह की मौत पर तमाम राजनैतिक पार्टियों ने सवेंदना व्यक्त की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षय सिंह की मौत की पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल, राहुल

7 of 7
उन्होंने ये भी कहा कि हाई कोर्ट सीबीआई समेत किसी भी एजेंसी से जांच कराए, सरकार को कोई आपत्ति नहीं होगी। शिवराज सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम ने किया, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ़ी की गई, अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य और कारण होंगे सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें