फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशारा होते ही कथक गुरु के आगे नाचने लगती थी नौकरशाही, ऐसा था पुलकित महाराज का रुतबा

Tue, 02 Oct 2018 09:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/बरेली
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित महाराज - फोटो : SELF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु पुलकित महाराज पिछले कुछ सालों में कई बार बरेली आ चुका था। यहां वह जितना भी समय ठहरता था, उसकी चरण वंदना और उससे आशीर्वाद लेने के लिए प्रशासन के अफसरों के साथ भाजपा के बड़े नेताओं का तांता लगा रहता था, लेकिन सोमवार को नजारा कुछ अलग था। अफसरों से निगाहें मिलाने से भी वह कतराता रहा। बातचीत और पूछताछ के दौरान अफसर भी चुटकी लेने से नहीं चूके।
विज्ञापन

2 of 5
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला
पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज बरेली में प्रशासन का खास मेहमान बनकर आता था। कभी खुद को पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु तो कभी मंत्री का दर्जा हासिल होने का रुतबा दिखाकर पुलकित महाराज अक्सर बरेली के सर्किट हाउस में रुकता था।
विज्ञापन

3 of 5
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को छानबीन में सबसे दिलचस्प बात यह सामने आई कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से पुलकित महाराज को सर्किट हाउस उपलब्ध कराया जाता रहा, लेकिन उसकी कभी भी रजिस्टर में एंट्री नहीं दर्ज की गई।

4 of 5
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला
पुलकित महाराज के साथ उसकी सचिव पारुल भी सर्किट हाउस में रुकती थी। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के अलावा तमाम भाजपा पदाधिकारी भी पुलकित महाराज के चरणों की धूल माथे से लगाकर आशीर्वाद लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pulkit maharaj - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को वह बरेली पहुंचा तो कोई नेता आसपास नजर नहीं आया। बातचीत के दौरान पुलकित महाराज अफसरों से भी नजरें चुराता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें