karwa chauth
- फोटो : ट्विटर
3 हजार रुपये से विशेष पैकेज की शुरुआत
करवाचौथ महिलाओं के लिए विशेष त्योहार होता है। इस दिन वे सज-धजकर खूबसूरत दिखना चाहतीं हैं। इसके लिए बाजारों में रंग-बिरंगी चूड़ियों से दुकानें सजी हुई हैं। वहीं, कपड़ों की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों में दुकानदार कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की खास रौनक देखने को मिल रही है। उधर, ब्यूटी पार्लरों में भी विशेष छूट के साथ महिलाओं को लुभाने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग भी हो रही है।