फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत : इस मकसद से करणी सेना भंसाली से लागत के बदले मांग रही फिल्म के राइट्स

Sun, 28 Jan 2018 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
karni sena - फोटो : G. pal
फिल्म पद्मावत के खिलाफ करणी सेना का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस के चलते सेना ने अपने सर्मथकों को एक दिन के लिए विरोध प्रदर्शन रोकने को कहा था। शनिवार को करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 7
karni sena - फोटो : G. pal
कालवी ने दावा किया गुरुग्राम में स्कूली बच्चों पर हमला राजपूतों को बदनाम करने की साजिश थी जिनमें उनके लोग शामिल नहीं थे। लोकेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में हुई घटना की हम भी निंदा करते है। उसे अंजाम देने वाले राजपूत नहीं हो सकते। अगर वह राजपूत होते तो वह घटना कत्तई नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 7
karni sena - फोटो : G. pal
उन्होंने कहा कि अभी तक वहां स्थानीय पुलिस ने जो जांच की है उसमें कही भी करणी सेना या किसी राजपूत संगठन का नाम नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह हमें बदनाम करने की साजिश है। मगर हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। हम जनता का समर्थन मिल रहा है हमारा विरोध आगे भी जारी रहेगा।

4 of 7
karni sena - फोटो : G. pal
कालवी ने कहा कि चार राज्यों ने नहीं पांच राज्य बिहार में भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। बिहार में पांच सिनेमाघरों में फिल्म लगी लेकिन जनता कफ्र्यू के चलते उसे उतारनी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 7
karni sena - फोटो : vivek nigam
उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों का हमें समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी युवाओं से राजपूत संगठनों से इस फिल्म के विरोध में सड़क पर उतरने और जनता कफ्र्यू लगाने की मांग कर रहा हूं।
विज्ञापन

6 of 7
karni sena - फोटो : vivek nigam
उन्होंने इस मौके पर संजय लीला भंसाली से मांग है कि वह फिल्म का अधिकार हमें दे दे, हम समाज से पैसा जुटाकर उनकी फिल्म की लागत दे देंगे। हम फिल्म का अधिकार मिलते ही उसे जौहर की ज्वाला में डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karni sena - फोटो : G. Pal
जब उनसे पूछा गया की क्या वह इसके जरिए राजनीति गलियारे में जगह बनाने की कोशिश कर रहे है तो उन्होंने कहा कि मुझे आज तक यह मालूम नहीं है की देश में राजपूतों की संख्या कितनी है। अखबारों के माध्यम से हमें यह आंकड़े मिल रहे हैं। हमें जनता का समर्थन मिल रहा है यह सबको पता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें