Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
सुदेश की मां बबली ने बताया कि बुधवार को जब सुदेश को पुलिस उसके पास लेकर आई थी, तब उसे निधि के साथ हुई घटना के बारे में पता चला। निधि की नानी बबली 60 साल से दया बस्ती वाल्मीकि मोहल्ला (रेलवे लाइन) झुग्गी संख्या-149/4 में रहती है। उसने बताया कि वह अपने पति मेसर और 11 साल के पोता अभिनव के साथ रहती है। उसका बेटा सोमवीर बहुत ज्यादा शराब पीता था, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं चार साल पहले करंट लगने से बहू आरती की भी मौत हो गई थी। उसके पति रेलवे में सफाई कर्मचारी थे। अब पेंशन से उनके घर का खर्चा चलता है।