पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जहां अपने सादा मिजाज के लिए जाने जाते थे, वहीं उनके कपड़े भी कई मायनों में बेहद अलग रहे। जिस तरह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 'नेहरू जैकेट' लोगों के बीच खासी पसंद की गई वैसे ही कलाम साहब का सूट भी लोगों से जुड़ गया। डॉ. कलाम के जन्मदिन पर जानिए कुछ खास बातें।
विज्ञापन
2 of 20
apj abdul kalam
पूर्व राष्ट्रपति कलाम कहते थे कि मैं कभी बंदगला सूट में फंसना नहीं चाहता। दिल्ली की एक खास दुकान पर इस वजह से कलाम साहब अपना सूट बनवाते थे।
विज्ञापन
3 of 20
apj abdul kalam
कलाम साहब के तीन सूट जो करोल बाग की एक शॉप में अभी मौजूद हैं वो अब कभी भी उन तक नहीं भेजे जा सकते। देश ने जहां अपना पूर्व राष्ट्रपति खोया था तो वहीं दूसरी ओर अमन जॉयसवाल ने अपना सबसे प्रसिद्ध ग्राहक।
4 of 20
apj abdul kalam
अमन कहते हैं कि हम ज्यादातर कोशिश करते थे कि हम उनसे जुड़े रहें, और उनकी पसंद के अनुसार बेहतर से बेहतर सूट जो हम बना सकते हैं वो उनके लिए बनाकर दें।
विज्ञापन
5 of 20
apj abdul kalam
जब वो पहली बार हमारी दुकान में आए थे तो वो एक नियमित ग्राहक की तरह आए थे और हमने भी उन्हें नियमित ग्राहक की तरह ही तवज्जो दी। ये बात 20 साल पहले की है जब वो एक वैज्ञानिक और डीआरडीओ के एक प्रशासक थे।
विज्ञापन
6 of 20
apj abdul kalam
उनके अंदाज बेहद सादा थे और उनकी जरूरतें भी उन्हीं की तरह थीं। उस वक्त वो गहरे रंग की पैंट और आसमानी नीले रंग की कमीज पहनना ज्यादा पसंद करते थे।
विज्ञापन
7 of 20
apj abdul kalam
कलाम साहब जब राष्ट्रपति बने तो मैं और मेरा स्टाफ बहुत उत्साहित थे। कुछ समय पहले तक वो हमारे नियमित ग्राहक थे और फिर हमने सुना की उनका नाम राष्ट्रपति के पद के लिए मनोनीत हुआ है।
8 of 20
apj abdul kalam
राष्ट्रपति भवन से हमारे पास फोन आया और उन्होंने कहा कि मुझे एक बंदगला सूट चाहिए, लेकिन मेरे सहयोगी कहते हैं कि उससे गला चोक हो जाता है।
9 of 20
apj abdul kalam
मैं नहीं चाहता कि मेरा गला चोक हो जाए जिससे मैं अपने विचारों को अभिव्यक्त ना कर पाउं। जाहिर हैं मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता। तो बताओ इस परिस्थिति से कैसे बाहर निकला जाए।
10 of 20
apj abdul kalam
अमन बताते हैं कि उसके बाद मैने ऐसे सूट की डिजाइन सोचनी शुरू की जो उन पर अच्छा लगे। जिसके बाद हमने एक विशेष सूट बनाया जो कि कलाम सूट था। ये सूट बंदगला कि तरह ही दिखता है,लेकिन ये बीच में खुला होता है।
11 of 20
apj abdul kalam
वो बोलकर अपनी भावनाओं को ज्यादा नहीं बताते थे। लेकिन एक बार उन्होंने कहा कि अमन तुम जानते हो कि तुम मुझे कपड़े पहनाते हो। एक सेकेंड के लिए मैं समझ नहीं पाया कि कपड़े पहनाने का मतलब क्या है।
12 of 20
विक्रम साराभाई के साथ एपीजे अब्दुल कलाम
तो उन्होंने मुझे बाइबल का संदर्भ दिया। अमन कहते हैं कि ये मेरे लिए जिंदगी की सबसे बड़ी प्रशंसा थी। मैं जब भी इस सूट्स को देखता हूं तो हमेशा भावुक हो जाता हूं।
13 of 20
apj abdul kalam
इस दुकान के पास इस वक्त तीन कलाम सूट मौजूद हैं इन लोगों का अनुमान था कि वो 31 जुलाई तक ये सूट कलाम साहब के यहां पहुंचा देंगे।
14 of 20
apj abdul kalam
कलाम साहब के निधन के दिन की बात करते हुए जैन कहते हैं कि हमारे पास कई कलाम साहब के नाम से कई फर्जी कॉल्स पहले आ चुकी थीं।
15 of 20
apj abdul kalam
जब हमें उनके निधन की खबर मिली तो मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था कि ये भी एक फर्जी फोन कॉल हो। लेकिन जब मैने टीवी ऑन किया तो मुझे पता चला कि ये सच था।
16 of 20
apj abdul kalam
जैन की बेटी की शादी जून में थी और उन्होंने कलाम साहब को निमंत्रण भेजा था। कलाम साहब के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वो किसी तरह के सामाजिक प्रोग्राम में नहीं जाते हैं।
17 of 20
apj abdul kalam
हर कोई ये जानकर हैरान था कि पूर्व राष्ट्रपति बेटी की शादी में दिखाई दिए। बेटी की शादी में मेरी उनसे आखिरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने नवविवाहित जोड़े और शादी में मौजूद बच्चों के साथ दस घंटे पैंतालिस मिनट व्यतीत किए। उनके आशीर्वाद और उनके नजरिए से मेरी बेटी का दिन खास हो गया।
18 of 20
apj abdul kalam
दुकान के स्टाफ के मुताबिक उन्होंने डॉ कलाम के लिए लाइट ग्रे और स्काई ब्लू सूट पसंद करते थे। हमने उनके लिए नेवी ब्लू और ग्रीन कलर में सूट बनाए तो उन्होंने वो रिजेक्ट कर दिए।
19 of 20
apj abdul kalam
लोग जब उनके बारे में जानना चाहते हैं तो वो कलाम सूट के बारे में जानकारी इकट्ठी करते हैं।