फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों ने बताया क्यों की इतनी बेरहमी से हत्या ?

Fri, 31 May 2019 02:31 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली के ज्योति नगर में दो युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के ज्योति नगर में दो युवकों की हत्या के मामले में मेरठ से पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मुख्य आरोपी अनिल ने उन्हें शराब पिलाकर वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया। अनिल ने अपने सहयोगियों को गोविंद को सबक सिखाने की बात कही और यह भी बताया कि इस मामले में उन लोगों का नाम नहीं आएगा। साथ ही अपने सहयोगियों को बताया कि वह हथियार लेकर छिप जाएं। वारदात को अंजाम देने के बाद अमन, आशु और अंकित मेरठ में एक परिचित के घर में जाकर छिप गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आशु ने बताया कि रात में अनिल ने उसे और उसके दोस्तों को बुलाया। शराब पिलाने के बाद अनिल ने उन लोगों को गोविंद से चल रहे विवाद के बारे में बताया। साथ ही यह भी बताया कि वह गोविंद को सबक सिखाएगा। उसने बताया कि गोविंद को उसके घर के पास ही गोली मारेगा। अनिल को पता था कि गोविंद रात को उसी रास्ते से अपने घर लौटता है। अनिल अपने अन्य सहयोगियों को लेकर उस जगह पर पहुंचा। उसके बाद सभी गोविंद के आने का इंतजार करने लगे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनिल ज्योति नगर थाने का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तीन साल से चल रही थी रंजिश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि गोविंद और अनिल के बीच तीन साल से रंजिश चल रही थी। वर्ष 2016 में गोविंद ने अनिल पर गोली चलाने का मामला दर्ज करवाया था, जबकि अनिल ने गोविंद पर मारपीट के धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिल की गिरफ्तारी के बाद ही रंजिश के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

4 of 5
मृतक गोविंद - फोटो : अमर उजाला
गोलियां चलाने के बाद चाकू से किया वार
अनिल और उसके सहयोगियों ने गोविंद की बेरहमी से हत्या की है। उसे आठ गोलियां मारने के बाद हमलावर उस पर तब तक चाकू से वार करते रहे, जब तक उन्हें यह नहीं लगा कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोविंद के शरीर पर 20 से अधिक चाकू के निशान पाए गए हैं। हमलावरों ने आकाश के साथ भी ऐसा ही सलूक किया है। आकाश के सिर पर तीन और पीठ पर एक गोली मारी गई है। इसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक आकाश - फोटो : अमर उजाला
परिवार पूछ रहा-आकाश का क्या कसूर था
इस मामले में जान गंवाने वाले आकाश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले सिर्फ यह पूछ रहे हैं कि आखिर आकाश का क्या कसूर था। परिवार वालों ने बताया कि आकाश अपने दोस्तों को छोड़ने के लिए मीत नगर गया था। उसके भाई विनोद ने बताया कि रात करीब दस बजे आकाश ने घर पर फोन किया और अपनी बहन को कहा कि लस्सी बनाकर रख, वह पांच मिनट में घर पहुंच रहा है, लेकिन काफी देर बाद तक जब वह नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया। तड़के करीब चार बजे पुलिस वाले उसके घर पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी दी। परिवार ने इंसाफ दिलाने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें