फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की नौकरी जाने के बाद घर में रहता था तनाव, रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर उठाया ऐसा कदम

Sat, 23 Mar 2019 05:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
sheetal shrivastav
वह रोज-रोज के झगड़ों से इतना तंग आ चुकी थी कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ गया। हाई प्रोफाइल जॉब होने के बावजूद उसे अपने पति की नौकरी चले जाने की चिंता जो सता रही थी। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच रोजाना झगड़ा हो रहा था। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि चीखने- चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी और घर के बाहर मजमा लग गया। इस बात को लेकर भी उसे शर्मिंदगी महसूस हुई। 

इसके बाद वह रोज की तरह ऑफिस के लिए घर से निकल गई और ऑफिस पहुंच गई। लेकिन वहां भी तनाव इस कदर हावी थी कि काम में मन नहीं लगा पाई। ऑफिस में पति का एक फोन कॉल आने के बाद उसकी परेशानी और बेचैनी और बढ़ गई और वह किसी को बिना बताए दफ्तर से बाहर निकल गई और जा पहुंची नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sheetal shrivastav
यहां मेट्रो का एक टोकन खरीदकर वह प्लेटफॉर्म पर पहुंची और परेशानी में यहां से वहां टहलने लगी। किसी को भनक तक नहीं लगी कि वह क्या करने वाली है। जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आकर मेट्रो रुकी और चंद समय बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई युवती ने अचानक ट्रेन के साथ-साथ दौड़ना शुरू कर दिया और फिर देखते ही देखते उसने मेट्रो रेल के आगे छलांग लगा दी।     

यह घटना शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर-16 की है। वहां जस्ट डायल कंपनी की सेल्स मैनेजर शीतल श्रीवास्तव ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मृतका का शव ले जाते मेट्रोकर्मी
जब तक उसे ट्रैक से बाहर निकाला गया तब तक शीतल की सांसें थम चुकी थीं। घर में तीन साल की एक बेटी उसका इंतजार कर रही थी। पति को कोई खबर ही नहीं थी कि पत्नी कुछ ऐसा करने जा रही है। महिला के परिजनों ने बेटी के आत्महत्या कर लेने के बाद कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। लेकिन शीतल के इस कदम से सभी को गहरा सदमा लगा है।    
 
शीतल श्रीवास्तव दिल्ली के लक्ष्मी नगर की रहने वाली थी। 10 फरवरी 2010 को नोएडा के सेक्टर-22 एफ ब्लाक निवासी देवेश श्रीवास्तव से उनकी शादी हुई थी। शीतल नोएडा सेक्टर-16 स्थित जस्ट डायल कंपनी में सेल्स मैनेजर थी। उनकी छोटी बहन कोमल श्रीवास्तव भी वहीं मैनेजर हैं। शीतल के पति देवेश की नौकरी करीब एक साल पहले चली गई थी और वह तभी से बेरोजगार था। 
 

4 of 6
sheetal with her daughter
शीतल की 3 साल की बेटी काव्या है। पति और शीतल के बीच अक्सर मनमुटाव हो जाता था। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही हुई थी। इसके बाद शीतल रोज की तरह आफिस के लिए निकली थीं। आफिस में कुछ देर बिताने के बाद वह बिना बताए ही निकलकर मेट्रो स्टेशन सेक्टर-16 जा पहुंचीं। वहां उन्होंने टिकट खरीदा और मेट्रो ट्रेन का इंतजार करने लगीं।

पुलिस के मुताबिक, करीब पौने 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन से द्वारका के लिए मेट्रो ट्रेन चली तो शीतल उसके साथ दौड़ पड़ीं और सामने कूद गईं। जब तक रेल रोकने का प्रयास किया गया, तब तक शीतल का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
बेटी काव्या के साथ शीतल
उधर, आफिस में बहन को न देखकर कोमल उन्हें लगातार फोन कर रही थीं। घटना के बाद मेट्रो प्रशासन के कर्मी ने शीतल का फोन उठाया और घटना की जानकारी कोमल को दी। उधर, पुलिस शव को पहले कैलाश अस्पताल ले गई। परिजनों के आने पर बाद कानूनी कार्रवाई कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि  शीतल की मां ने ससुरालवालों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। नोएडा थाना सेक्टर-20 के इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया पति से विवाद के बाद महिला ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न कराने की लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल के फेसबुक प्रोफाइल से सामने आई अजीब कहानी

6 of 6
बेटी काव्या के साथ शीतल
शीतल के फेसबुक प्रोफाइल से बड़ी अजीब कहानी सामने आई है। दरअसल, शीतल ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपने पति देवेश श्रीवास्तव के साथ खिंचवाई हुई एक भी तस्वीर अपलोड नहीं की है। हालांकि शीतल ने अपनी बेटी काव्या के साथ खींची गई तस्वीरों को जरूर डाला है। इस बात से पति और पत्नी के बीच के रिश्ते की खटास का अंदाजा लगाया जा सकता है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें