फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू वीसी का विवादों से रहा है पुराना रिश्ता, कन्हैया कुमार से हुई थी शुरुआत

Tue, 12 Nov 2019 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू के वीसी एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल शुरुआत से ही विवादों के घेरे में रहा है। मामला चाहे 2016 में कन्हैया कुमार से जुड़े देश विरोधी नारेबाजी का है और या फिर उनके कार्यालय में कई बार हुई तालाबंदी का, जिसमें सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पांच घंटे तक फंसे रहे। विवादों व जगदीश कुमार का पुराना रिश्ता रहा है। अभी उनके कार्यकाल का एक साल से ज्यादा समय बाकी है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : हिमांशु सोनी
जनवरी 2016 में वीसी बनाए गए प्रोफेसर एम जगदीश कुमार का विवादों से सामना अपनी नियुक्ति के एक सप्ताह बाद ही उस समय हो गया जब उन्हें संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : हिमांशु सोनी
छात्रों ने कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के बाद भी नौ फरवरी 2016 को जेएनयू कैंपस में यह कार्यक्रम आयोजित किया और इसमें कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाए, जिसके बाद कन्हैया कुमार समेत कई छात्र नेताओं पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में तत्कालीन जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इसके विरोध में छात्रों ने व्यापक विरोध किया था।

4 of 5
- फोटो : हिमांशु सोनी
इसके नौ महीने बाद पीएचडी छात्र नजीब अहमद कैंपस में एबीवीपी से जुड़े छात्रों से हुए कथित झगड़े के बाद 15 अक्तूबर 2016 को गायब हो गया था। पुलिस व सीबीआई तीन साल की जांच के बाद भी उसे तलाश नहीं कर सकीं। इस मुद्दे पर कैंपस के अंतर व बाहर छात्रों का विरोध चलता रहता है। छात्र कई बार वीसी के घर व कार्यालय का घेराव कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : पीटीआई
वीसी जगदीश कुमार ने 2017 में एक आदेश जारी कर प्रशासनिक खंड व उसके आसपास विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी थी। छात्रों ने इस आदेश का कड़ा विरोध किया था। इसके बाद मार्च 2019 में वीसी ने उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाने का छात्रों पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें