तीस हजारी कोर्ट बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिख रहा है कि वकील लॉकअप के बाहर पथराव कर रहे हैं। कुछ लोग मुंह पर रूमाल बांधकर एक बाइक को घसीटते हुए लॉकअप के गेट पर भी ले जा रहे हैं। इसी दौरान आगजनी के दौरान दो बाइकों की टंकी फटती है और उनसे करीब 15 फुट से ऊंची लपटे उठती हुई दिख रही हैं। बाद में इसी वीडियो में डीसीपी मोनिका भारद्वाज से भी भीड़ बदसलूकी करती हुई दिख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में मिल रहे वीडियो की पड़ताल की जा रही है।