फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्र ने सुसाइड से पहले प्रोफेसर को किया मेल, लिखा- महसूस करना चाहता हूं मौत कैसी होती है

Sat, 18 May 2019 12:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि जोशुआ थॉमस - फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पुस्कालय में एमए इंग्लिश द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषि जोशुआ थॉमस ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले छात्र ने अपने प्रोफेसर को ई-मेल भेजा था। इस ई-मेल से कुछ ऐसी बातें निकल कर सामने आई हैं जो उसकी मानसिक स्थिति को दिखाने के साथ ही हैरान भी करती है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि जोशुआ ने प्रोफेसर को भेजे गए अपने ई-मेल में लिखा है, कुछ दिनों से मैं मौत की भौतिक स्थिति का आभास करना चाह रहा हूं। आप जब तक यह ई-मेल पढ़ेंगे, मैं जिंदा नहीं रहूंगा। मेरे घरवालों का ध्यान रखिएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
माही मांडवी छात्रावास - फोटो : सोशल मीडिया
प्राथमिक जांच के मुताबिक, तनाव के कारण छात्र मनोचिकित्सक से उपचार करा रहा था। आशंका है कि तनाव के कारण ही उसने खुदकुशी की है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस को सूचना मिली कि जेएनयू की लाइब्रेरी के बेसमेंट में बने स्टडी रूम में एक छात्र ने पंखे पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया।

4 of 5
पुलिस ने बताया कि पुस्तकालय के बेसमेंट में बना एक कमरा बंद रहता था। शुक्रवार को किसी स्टाफ ने कमरा अंदर से बंद देख खिड़की से झांका तो पंखे पर छात्र का शव लटकते देखा। जेएनयू स्थित माही मांडवी हॉस्टल में रहने वाला ऋषि जोशुआ थॉमस मूल रूप से केरल का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस के मुताबिक, छात्र काफी समय से तनाव से पीड़ित था। उसका मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। इस घटना से पहले छात्र ने अपने इंग्लिश प्रोफेसर को ई-मेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक, ई-मेल में उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहाराया है। उसने ई-मेल में किसी अनहोनी घटना का संकेत दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें