फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

Tue, 23 Feb 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
देशद्रोह के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जेएनयू कैंपस के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

2 of 10
जेएनयू में मौजूद देशद्रोह के पांच आरोपियों को लेकर दक्षिण जिला पुलिस देखो और इंतजार करो की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

3 of 10
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के जेएनयू पहुंचने की खबर जैसे ही मिली जिले के सभी पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए।

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

4 of 10
वसंत कुंज थाने में पहुंच पुलिस अधिकारियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया। सोमवार सुबह दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने जेएनयू के वीसी से बात की मगर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

5 of 10
वीसी ने पुलिस के जेएनयू कैंपस में घुसने को लेकर न तो हां की और न ही मना किया। पुलिस अधिकारी इस बात का इंतजार करते रहे कि आरोपी वसंत कुंज थाने में आकर सरेंडर करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

6 of 10
दक्षिण जिला पुलिस के एक अधिकारी ने दबी जवान में बताया कि पुलिस मुखिया के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जेएनयू कैंपस के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

7 of 10
देर रात रिजर्व फोर्स की दो कंपनियां भी जेएनयू के बाहर तैनात कर दी गई थी। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने पुलिसकर्मी को जेएनयू कैंपस में न जाने की हिदायत सोमवार सुबह ही दे दी थी।

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

8 of 10
बताया जा रहा है कि गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को भी कैंपस में न जाने का आदेश दिया गया था।

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

9 of 10
सरेंडर करने की अपील
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने जेएनयू कैंपस में मौजूद देशद्रोह के आरोपियों को सरेंडर करने की अपील की है।
विज्ञापन

JNU: एंट्री का इंतजार करती रही पुलिस और चुनौती देते रहे छात्र

10 of 10
उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को गलत गिरफ्तार किया जाता है तब भी जांच में शामिल हों और अपनी बेगुनाही पेश करें। मामले में संविधान का पालन किया जाएगा। कानून के दायरे में धैर्य के साथ पुलिस काम करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें