फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में खालिद-अनिर्बन की जमानत पर उड़ा गुलाल, ढपली के थाप पर नाचे कन्हैया

Sat, 19 Mar 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
जेएनयू कैंपस में हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट पर कारण बताओ नोटिस में आरोपों की जानकारी न देने और रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार दुपहर को छात्रसंघ समेत वामपंथी छात्र विरोध दर्ज करवाते हुए नारे लगा रहे थे कि अचानाक शाम 4.10 पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार उमर खालिद और अनिर्बन की रिहाई की खबर सुनते ही विरोध जश्न में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन

2 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया, महासचिव रामा नागा आदि छात्र अबीर गुलाल उड़ाते हुए ढपली की थाप पर जमकर नाचे और आरएसएस, विश्वविद्यालय प्रबंधन समेत केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने गरीबी, सामंतवाद, भूखमरी से आजादी के अपने चित परिचित नारे भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
कैंपस स्थित ऐड ब्लॉक में जांच रिपोर्ट में कुल 21 आरोपी छात्रों में से 16 अन्य छात्रों के साथ कारण बताओ नोटिस में आरोपों की सही जानकारी न देने के चलते दुपहर दो बजे से विरोध दर्ज करवा रहे थे। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष व देशद्रोह मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा कन्हैया कुमार कर रहे थे।

4 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
कन्हैया का कहना था कि जब नोटिस में आरोप साफ नहीं लिखे हैं तो फिर हम जवाब किस आधार पर दें। इसी बीच उमर खालिद और अनिर्बन को छह महीने की अंतरिम जमानत की खबर कैंपस में पहुंची और विरोधी नारे, खुशी में बदल गए।
विज्ञापन

5 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
लाल सलाम, लाल सलाम, देखो कैसे पड़ गया ठंडा, खाकी निकर- भगवा झंडा, वीसी को भी भेजो मेल, रजिस्ट्रार को भी भेजो मेल, आरएसएस का हो गया खेल आदि नारों से केंद्र, आरएसएस और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर जमकर कटाक्ष किया गया।
 
विज्ञापन

6 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
गुलाल खेल मनायी खुशी - आइसा की पदाधिकारी सुचेता गुलाल लेकर आयी और जश्न मनाते छात्रों के चेहरे पर रंग दिया। सुचेता का कहना था कि होली से पहले देश की न्यायपालिका ने जेएनयू को सात रंगों को जो तोहफा दिया, यह उसका गुलाल है।
विज्ञापन

7 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
डीएसएफ के पदाधिकारी व जेएनयू छात्रसंघ केपूर्व अध्यक्ष वी लेनिन कुमार भी इस जश्न में शामिल हुए। क्योंकि उमर खालिद और अनिर्बन डीएसएफ छात्र संगठन से ताल्लुक रखते हैं। लेनिन का कहना था कि ढपली की थाप पर नाचते हुए हम देश की न्यायपालिका को धन्यवाद कर रहे हैं।

8 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
न्याय पर हमारा भरोसा बढ़ा, राजनैतिक पार्टी की हार - कन्हैया ने कहा कि उमर खालिद और अनिर्बन की जमानत की खबर जेएनयू समेत उन छात्रों के लिए राहत है, जोकि आजादी के लिए सरकार की ताकत के लिए आवाज उठाते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
जेएनयू कैंपस में मना जश्न
जमानत की खबर से न्याय पर हमारा भरोसा बढ़ा है। कोई भी राजनीतिक पार्टी न्यायपालिका के ऊपर नहीं हो सकती। यह उस राजनीतिक पार्टी की हार है, जोकि अपनी विचारधारा छात्रों पर थोंपना चाहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें