फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो गीगाफाइबर के बड़े एलान के बाद, यूजर्स के मन में उठ रहे ये 5 बड़े सवाल

Mon, 12 Aug 2019 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जियो - फोटो : self
एक साल के लंबे इंतजार के बाद जियो ने आखिरकार अपने गीगाफाइबर को कमर्शियली लॉन्च कर दिया है। इसका एलान आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में हुआ। जियो की तीसरी सालगिरह यानी 5 सितंबर से गीगाफाइबर बाजार में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन इन घोषणाओं के बाद भी ऐसे कई सवाल हैं जो अब भी अनसुलझे हैं। जानिए क्या हैं वो सवाल...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : jio
क्या टीवी बिल्कुल फ्री होगा या मासिक प्लान के साथ टीवी की किश्तें जुड़कर आएंगी- कई लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या जिस तरह जियो के फोन की किस्त मासिक प्लान में जुड़कर आती हैं वैसे ही टीवी के साथ भी होगा। इस सवाल का जवाब है कि रिलायंस जियो गीगाफाइबर के सालाना पैकेज के साथ ग्राहकों को HD/4K एलईडी टीवी मिलेगा। साथ ही कंपनी 4K सेटअप बॉक्स भी फ्री में देगी। यह ऑफर 700 रुपये वाले प्लान के साथ भी मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : jio
अगर अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो क्या अब रजिस्ट्रेशन कराने वालों को मिलेगी प्राथमिकता- बताया जा रहा है कि जियो गीगाफाइबर के लिए अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बीटा यूजर्स ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ऐसे में सवाल है कि जो लोग 5 सितंबर से हो रहे कमर्शियल लॉन्च के बाद पंजीकरण कराएंगे तो क्या उन्हें प्राथमिकता मिलेगी या उन्हें लंबा इंतजार करना होगा।

4 of 6
- फोटो : jio
यूजर को कैसे पता चलेगा कि गीगाफाइबर की उपलब्धता उनके क्षेत्र में है या नहीं- आज जो घोषणा हुई है उसमें ये भी पता नहीं चल सका है कि कोई यूजर कैसे पता लगाएगा कि उसके क्षेत्र में गीगाफाइबर की उपलब्धता है या नहीं। उन्हें ये कैसे पता चलेगा कि उनके एरिया में जियो की ये सर्विस उपलब्ध है या नहीं इसका जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

5 of 6
जियो - फोटो : self
जियो गीगाफाइबर की सुविधा कैसे मिलेगी, रिलायंस जियो के रिटेलर से या आउटलेट से- जियो गीगाफाइबर के लिए आप जियो की वेबसाइट https://gigafiber.jio.com/registration पर जाक अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कागजी कार्रवाई क्या होगी- जियो गीगाफाइबर का लाभ उठाने के लिए किन कागजात की जरूरत पड़ेगी ये भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें