फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बरसे बादल, उत्तर भारत में 13 से 16 अगस्त तक बारिश के आसार

Mon, 12 Aug 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ani
दिल्ली-एनसीआर में रविवार की बारिश के बाद सोमवार सुबह-सुबह ही कई इलाकों में हल्की फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आज सावन का आखिरी सोमवार और बकरीद दोनों मनाए जा रहे हैं, ऐसे में सुहाने मौसम ने लोगों को और आनंदित कर दिया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही 12 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी।

एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई है वहीं आधा देश बाढ़, बारिश, भूस्खलन से पीड़ित है। बाढ़ तो कई राज्यों में दर्जनों जानें ले चुका है। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से भी ज्यादा भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ani
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुस्त पड़े मानसून की रफ्तार 13 अगस्त से तेज हो सकती है। बारिश का सिलसिला 16 अगस्त तक जारी रहने के आसार जताए जा रहे हैं। यानी, इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बारिश भिगो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम सुहाना हो जाएगा और गर्मी व उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी। मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में 6 अगस्त को भारी बारिश हुई थी। इसके बाद से कुछ इलाकों में एक-दो बार रिमझिम बारिश हुई।

4 of 5
- फोटो : पीटीआई
शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। कुछ जगहों पर फुहार भी पड़ी। अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े पांच बजे तक 000.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग की मानें तो 13 अगस्तके बाद मौसम करवट लेगा और उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होगी। 13 से 16 अगस्त तक दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें