फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंकार रैली : PM की बढ़ी मुश्किलें, देना होगा इन बातों का जवाब..

Wed, 10 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
एनजीटी के निर्देश के चलते दिल्ली पुलिस की रोक के बाद भी गुजरात के वडगाम से विधायक दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और उनके समर्थक युवा हुंकार रैली करने में सफल रहे।
विज्ञापन

2 of 6
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिग्नेश व अन्य वक्ताओं के निशाने पर रहे। उन्होंने मनुस्मृति या फिर संविधान में से एक को चुनने का सवाल भी उठाया। वक्ताओं ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी और असली मुद्दे दबाए जा रहे हैं और घर वापसी, लव जिहाद और गाय के मुद्दों को महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए देश को जाति-धर्म में बांटने का भी आरोप लगाया गया। रैली में प्रशांत भूषण, कन्हैया, उमर खालिद, शैहला राशिद, अखिल गोगाई, बीएचयू, इलाहाबाद व लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हुए।

4 of 6
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विकास के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मोदी जी यदि विकास हुआ है तो वायदे के अनुसार प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिली।
विज्ञापन

5 of 6
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
दलितों पर हो रहे हमलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप टैक्नोलॉजी की बात कर रहे है, यह अच्छी बात है, लेकिन गटर में तो अब भी दलित भाई ही उतर रहे है। संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिस की रोक के बाद भी जेएनयू छात्रों समेत भीम आर्मी ने बाकायदा टेंट लगाते हुए रैली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
हालांकि रैली में भीड़ उतनी नहीं थी, जितनी उम्मीद की जा रही थी। जिग्नेश मेवाणी ने रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा मोदी जी मैं भी गुजराती हूं और विधायक भी। भ्रष्टाचार की सारी फाइल निकालूंगा। देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वालों को परमिशन देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें