जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हैवानियत का शिकार हुए परिवार ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने योगी के सामने अपना दर्द बयां किया। इस दौरान यूपी के सीएम ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये बतौर आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
2 of 6
Jewar gangrape
पीड़ित परिवार के साथ जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सीएम को बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के आस-पास तकरीबन 25 से 30 घटनायें इसी तरीके से हुई, जिनमें से दर्जनों मामलों के तो एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। जो मामले दर्ज हुए भी, उनका गलत खुलासा किया गया। ऐसे में असली अपराधी आज भी सड़कों पर खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने बताया कि पुरानी सरकार ने अपराधियों की जो फसल बोई थी, उस पकी हुई फसल के अवशेष प्रदेश की जनता के लिए भय बने हुए हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई होनी बहुत जरूरी है।
4 of 6
Jewar gangrape
इस दौरान सीएम योगी ने प्रमुख सचिव गृह को बुलाकर स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि जितनी भी पुलिस फोर्स गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद में लगानी हो, लगाई जाए। बदमाशों को पड़कने के लिए जो भी संसाधन उपलब्ध कराये जाने हों, वो कराये जायें, लेकिन अगर जनता की सुरक्षा के साथ कोई चूक हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर-जेवर मार्ग पर लूटपाट, चार महिलाओं से गैंगरेप और विरोध करने पर स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या के मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने एक बावरिया गैंग को हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पकड़े गए बदमाश बावरिया के पुराने सदस्य हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि वारदात में शामिल बदमाश गैंग के नए सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस के शिकंजे में होंगे।
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश और संदिग्ध बावरिया गिरोह से पूछताछ के बाद एसएसपी लव कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर जांच टीमों की एक बार फिर बैठक बुलाई। बैठक में पकड़े गए लोगों की वारदात में संलिप्तता और वारदात में शामिल नए बदमाशों के सुराग को लेकर चर्चा की गई। इन सुरागों की पुष्टि के संबंध में भी मंथन हुआ। इसके बाद एसएसपी ने एक बार फिर सभी टीमों को जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।