जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बुधवार देर रात हुई हैवानियत और हत्या की वारदात के मामले में शनिवार को चारों पीड़ित महिलाओं ने अदालत में बयान दर्ज कराए। पीड़ित पक्ष की मानें तो उन्होंने एफआईआर के मुताबिक ही अदालत में बयान दर्ज कराए हैं। वहीं, पुलिस बयानों का अवलोकन होने के बाद जानकारी देने की बात कर रही है।
विज्ञापन
2 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए ताकत झोंक दी है। कई टीमें आसपास के राज्य व जिलों में दरिंदों की पहचान की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम के साथ जेवर की चारों रेप पीड़िताएं सूरजपुर स्थित जिला अदालत के लिए निकलीं। अदालत में जाने से पहले रेप पीड़िता चालक की पत्नी ने कहा कि जालिमों ने उन पर जुर्म किया था। पुलिस ने ये जुर्म नहीं देखा था, इसके बावजूद वह किसी दबाव में रेप न होने के बयान दे रही है। अब, वह अदालत में जालिमों ने उनसे जो दरिंदगी की है, उसकी पूरी दास्तां सुनाएगी।
4 of 6
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
बयान दर्ज कराने के बाद भी पीड़िताओं ने बताया कि अदालत में आप बीती सुनाते वक्त वह रो पड़ी थीं। उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि दुष्कर्म होने के बावजूद पुलिस इसे मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देकर नकार रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पीड़ित महिलाओं ने अदालत में लूटपाट, चारों महिलाओं से दुष्कर्म और विरोध करने पर स्क्रैप कारोबारी की हत्या का बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन
5 of 6
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम एसएसपी लव कुमार ने जेवर कांड के खुलासे के प्रयास में जुटी सभी टीमों के अधिकारियों की बैठक ली। एसएसपी ने अब तक की जांच के संबंध में जानकारी ली। जानकारी मिली है कि मौका-ए-वारदात, पड़ताल, सर्विलांस आदि से मिले शुरुआत साक्ष्यों की मदद से पुलिस वारदात के खुलासे में जुटी है।
पुलिस अब यह मानने लगी है कि वारदात पेशेवर गिरोह ने की है लेकिन इसमें कोई न कोई स्थानीय शातिर होने की भी संभावना है। इसके चलते पुलिस ने हरियाणा, राजस्थान राज्यों के गिरोह के अलावा मथुरा, अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर आदि जिलों के बदमाशों की पड़ताल की है।