जेवर-बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप मामले पर सरगरमी बढ़ने के साथ ही राजनीतिक हस्तियों के साथ ही महिला आयोग जैसे संगठनों का यहां आना भी तेज हो गया है। एक ओर जहां पीड़ित महिलाओं ने आज जिला अदालत में जाकर अपना बयान दर्ज कराया वहीं इसी दौरान महिला आयोग की टीम ने भी जेवर का दौरा किया।
विज्ञापन
2 of 6
national women commision visits jewar gang rape victims family
- फोटो : अमर उजाला
जेवर दौरे पर आई महिला आयोग की टीम जिस वक्त पीड़िताओं से मिलने पहुंची वह सभी जिला अदालत धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने गई थीं। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी अदालत ही गए थे। कोर्ट जाने से पहले एक पीड़िता ने जो कहा वह काफी मार्मिक था।
विज्ञापन
3 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार उस बच्चे के साथ कोर्ट पहुंचा था जो वारदात के समय उनके साथ था। कोर्ट जाने से पहले एक पीड़िता की हमारे संवाददाता से बात हुई।
4 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने दुखी होकर कहा कि दरिंदे जालिमों ने हमारी अस्मत लूट ली और पुलिस गलत बयान दे रही है।
विज्ञापन
5 of 6
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने आगे कहा कि अब अदालत में ही जाकर अपना दर्द बयां करूंगी। इसके बाद पीड़िताएं अदालत चली गईं जहां बंद कमरे में मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान दर्ज हुआ।
इससे पहले आज सुबह केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पीड़ित परिवार से मिले और आईबी से जांच का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले के जल्द खुलासे का आश्वासन भी दिया।