गुजरात के रहने वाले 32 साल के जयेश पटेल का हुलिया बदलकर उसे 81 साल का बुजुर्ग बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह यह सब ट्रेवल एजेंट के कहने पर करता था। अब तक एक दर्जन लोगों का मेकअप किया है। आपको बता दें कि सोमवार को पुलिस ने मेकअप आर्टिस्ट को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने रोहिणी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ट्रेवल एजेंट के कहने पर लोगों का मेकअप करता था और इसकी एवज में 30 हजार रुपये लेता था। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया है कि अब तक वह दो महिलाओं समेत 12 लोगों का मेकअप कर चुका है। पुलिस उसकी निशानदेही पर मेकअप करवाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही पुलिस की 12 टीमें ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी जयेश पटेल
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी की पहचान रोहिणी निवासी शमशेर सिंह उर्फ बिल्लू नाई के रूप में हुई है। आठ सितंबर को आईजीआई एयरपोर्ट पर 32 वर्ष के युवक को 81 वर्ष के बुजुर्ग के वेश में अमेरिका जाने के दौरान पकड़ा गया था। गुजरात के अहमदाबाद निवासी जयेश पटेल ने मेकअप कराकर अपनी दाढ़ी और बाल सफेद करा लिए थे।
वह 81 साल के अमरीक सिंह के नाम से जा रहा था। उसकी चाल ढाल से इमीग्रेशन अधिकारियों को उस पर शक हुआ। उस पर उम्र का कोई असर नहीं दिख रहा था। पूछताछ में पता चला कि ट्रेवल एजेंट ने उसे बुजुर्ग के फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भिजवाने के लिए लाखों रुपये लिए थे। इसके लिए उसका आर्टिस्ट से मेकअप कराया गया था। जयेश ने बताया कि पटेल नगर के एक आर्टिस्ट ने उसका मेकअप किया था।
इसकी एवज में उसने 30 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने मेकअप आर्टिस्ट की तलाश शुरू की और उसे रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसका पटेल नगर में सैलून था। वहीं उसकी मुलाकात ट्रेवल एजेंट से हुई थी। ट्रेवल एजेंट के कहने पर ज्यादा रुपये कमाने के लिए वह लोगों का मेकअप करने लगा।