Jawaharlal nehru-Sardar patel
एक अच्छे नेता और वक्ता होने के साथ ही पंडित नेहरू उच्चकोटि के लेखक भी थे। उनकी लिखी कई किताबें ऐसी हैं जो हर किसी को पढ़नी चाहिए। उनकी लिखी डिस्कवरी ऑफ इंडिया में उन्होंने भारत के बारे में जिस तरह से बताया है वह दर्शाता है कि भारत को लेकर उनकी समझ कैसी थी। उन्होंने ये किताबें लिखीं- द डिस्कवरी ऑफ इंडिया, ग्लिम्पसेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, उनकी आत्मकथा-टुवार्ड फ्रीडम, बेटी को लिखे उनके खतों का संग्रह- लेटर्स फ्रॉम ए फादर टू हिज डॉटर।