शाहीन बाग की दादियां
- फोटो : Amar Ujala
जश्न-ए-एकता कार्यक्रम में आई महिला पूजा ने बताया कि जिस तरह शाहीन बाग और जामिया में गोली चली। इसके अलावा बुधवार को एक महिला बुर्का पहनकर वहां स्टिंग करने आई, उससे लगता है कि कुछ लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन को सांप्रदायिक रंग देकर बलवा करवाना चाहते हैं। जश्न-ए-एकता कार्यक्रम ऐसी ताकतों को जवाब देने के लिए ही आयोजित किया गया था। सदियों से हम सब साथ-साथ रहते आए हैं। केंद्र सरकार को इस सीएए पर दोबारा विचार करना चाहिए।