फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 महिला व पुरुष बाइकर्स ने रैली निकालकर मनाया आजादी का जश्न, तस्वीरों में देखिए देशप्रेम की झलकी

Sun, 11 Aug 2019 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जश्न-ए-आजादी फ्रीडम राइड रैली - फोटो : अमर उजाला
भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 200 बाइकर्स ने जश्न-ए-आजादी फ्रीडम राइड से दिल्लीवासियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। रैली में महिला बाइकर्स ने भी महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की और देशभक्ति के नारों के साथ ध्वजारोहण कर आजादी का जश्र मनाया। 

इसे भी पढ़ेंः जामा मस्जिद के पास पार्क में मिला टाइम बम, कई घंटे बाद पुलिस ने कहा- मॉक ड्रिल था
विज्ञापन

2 of 5
जश्न-ए-आजादी फ्रीडम राइड - फोटो : अमर उजाला
बाइकर्स ने लोगों को देशप्रेम के संदेश के साथ रोड सेफ्टी के गुर भी सिखाए। जश्र-ए-आजादी ग्रेट फ्रीडम राइड का आयोजन नेहरू बाल संघ के सौजन्य से किया गया। 

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में बेखौफ कार सवार बदमाशों ने कांस्टेबल को घसीटा, सरकारी पिस्टल छीनी

 
विज्ञापन

3 of 5
जश्न-ए-आजादी फ्रीडम राइड - फोटो : अमर उजाला
रैली की शुरुआत लोटस टेंपल से की गई और 20 महिला बाइकर्स ने रैली की अगुवाई की। उन्होंने लोगों को भी आजादी का जश्र मनाने के लिए प्रेरित किया। खास बात यह रही कि रैली में शामिल हुई नामी कंपनियों के महंगी बाइक्स ने लोगों को आकर्षित किया।

इसे भी पढ़ेंः गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पहलवान का चौंकाने वाला खुलासा, अखाड़े में लगाना चाहता था लूट की रकम



 

4 of 5
जश्न-ए-आजादी फ्रीडम राइड - फोटो : अमर उजाला
नेहरू बाल संघ के अध्यक्ष अशोक सहोता ने कहा कि रैली लोटस टेंपल से शुरू होकर रिंग रोड, साउथ एक्सटेंशन, मोती बाग, वसंत विहार, एनएच-8 और एमजी रोड होते हुए छतरपुर स्थित एक होटल पहुंचकर संपन्न हुई। वहां पर ध्वजारोहण किया गया और आजादी का जश्र मनाया। 

इसे भी पढ़ेंः राखी पर छाई देशभक्ति, 'अभिनंदन'-'तिरंगा' राखी का है क्रेज, कहीं कलाई पर बजेगा 'रंगीला-रंगीला'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जश्न-ए-आजादी फ्रीडम राइड - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को देशप्रेम के प्रति प्रेरित करना ही नहीं बल्कि, लोगों को रोड सेफ्टी के बारे में भी जागरूक करना है। रैली में शामिल हुए सभी बाइकर्स प्रोफेशनल थे, जिन्होंने लोगों को सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस, भाजपा सांसद गोयल के घर के बाहर कश्मीरी लड़की की तस्वीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें