फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में जन्माष्टमी की धूम, सज धज चुके सभी मंदिर

Mon, 14 Aug 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिड़ला मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
राजधानी की तमाम मंदिरों में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। पूरे दिन नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की आदि जयघोष गूंजेंगे। मंदिरों को देश-विदेश के फूलों से सजाया गया है। रोशनी भी की गई है। पूजा-अर्चना सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिरों में रात को 108 कलशों से भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा 108 आरती उतारी जाएगी। जन्माष्टमी के अवसर पर  कई जगह श्री कृष्ण लीला, श्रीमद्भागवत कथा, कीर्तन, प्रवचन आदि की प्रस्तुति होगी। झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। मंदिरों में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था है। दूसरी ओर, धार्मिक संस्थाओं ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी पूर ली है। संस्थाओं की ओर से विख्यात गायकों के कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
ये हैं प्रमुख मंदिर-
लक्ष्मी नारायण मंदिर
ईस्ट आफ कैलाश
पंजाबी बाग
रोहिणी व द्वारका स्थित इस्कान मंदिर
बद्री भगत झण्डेवाला मंदिर
छतरपुर मंदिर
प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर
आसफअली रोड स्थित श्रीराम हुनमान वाटिका मंदिर

 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर के बाहर सुरक्षीकर्मी तैनात - फोटो : अमर उजाला
 सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 
आतंकी घटना के मद्देनजर मंदिर प्रबंधक समितियों ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। प्रत्येक बड़े मंदिर में सौ से अधिक सेवादार तैनात किए हैं। हालांकि मंदिरों के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस ने भी संभाल ली है।  श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले पुलिस की गहन जांच पड़ताल से गुजरना पड़ेगा। मंदिरों के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।            
सुबह पांच बजे होगी पहली आरती 
राजधानी के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में मंगलवार की सुबह पांच बजे पहली आरती के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद पूजा अर्चना और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने का सिलसिला शुरू होगा। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण को झूला झूलाने की व्यवस्था की गई है।       
  
 

4 of 5
demo pic
तीनों इस्कॉन मंदिर में भक्तों के लिए भगवान के अभिषेक के भी खास इंतजाम किए हैं। मंदिर में सोने के कलश से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, दूध, दही और जल से किया जाएगा। इसके अलावा मंदिरों में पूरा दिन हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन होगा। इस्कॉन गुरुकुल के बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर खास प्रस्तुति देंगे। वहीं सैकड़ों की संख्या में बच्चे राधा कृष्ण बनकर भक्ति का समां बांधेंगे।        
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिड़ला मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में विशेषकर बिड़ला मंदिर में श्रीकृष्ण भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इनमें भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूप, वासुदेव व देवकी के जेल में बंद होना, जेल से बालक श्रीकृष्ण को यमुनापार ले जाते हुए वासुदेव, पूतना का वध करते श्रीकृष्ण, यशोदा को अपने मुख में ब्रह्मांड दिखाते हुए श्रीकृष्ण, माखन चोरी करते हुए नरसिंह अवतार आदि झांकियां है। जबकि इस्कान टेम्पल में भगवान की विभिन्न मुद्राओं की तस्वीर लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें