प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले नाबालिग को जामिया के छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से गोडसे और दिल्ली पुलिस को उसका समर्थक बताया है। गोली से घायल शादाब को गांधी दिखाया गया है। जामिया के गेट नंबर 6 के बाहर वाली दीवार पर फायरिंग की घटना को लेकर पेंटिंग बनाई गई है।
विज्ञापन
2 of 5
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
इसमें छात्रों ने दिल्ली पुलिस को नाथूराम गोडसे का समर्थक बताते हुए सब कुछ देखने के बाद मौन खड़ा दिखाया है। इसे काफी लोगों ने सराहा। कुछ छात्रों ने पोस्टर बनाकर उस पर स्लोगन ‘तमंचे पर डिस्को’ लिखकर इस घटना का विरोध जताया है।
विज्ञापन
3 of 5
फायरिंग में घायल जामिया का छात्र
- फोटो : PTI
नाबालिग का नहीं मिला कोई आपराधिक रिकॉर्ड
दिल्ली पुलिस ने जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने वाले नाबालिग के संबंध में जेवर पुलिस से उसका आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी थी। पुलिस को उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
4 of 5
जामिया में फायरिंग करने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
तमंचे के संबंध में नहीं मिली ठोस जानकारी
जानकारी मिली है कि नाबालिग छात्र जेवर से ही तमंचा लेकर दिल्ली गया था। यह भी बताया जा रहा है कि छात्र ने अपने किसी साथी से तमंचा खरीदा था लेकिन तमंचा किससे खरीदा था, इसके संबंध में परिजन, पुलिस या पड़ोसी कोई जानकारी नहीं दे रहा।
छात्र की गतिविधियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली थी। जिले में उसके खिलाफ कोई केस भी दर्ज नहीं है। आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। - रणविजय सिंह, एडिशनल डीसीपी