फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया विवाद: जाम में फंसा तो बोला अब बना दूंगा 'शाहीन भाग', दोस्तों संग बातचीत में कहीं ये बातें

Sat, 01 Feb 2020 10:22 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
जामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले जेवर निवासी नाबालिग ने करीब एक सप्ताह पहले एलान कर दिया था कि वह अब शाहीन बाग को ‘शाहीन भाग’ बना देगा। जेवर क्षेत्र में एक वर्कशॉप (दुकान) में दोस्तों संग बातचीत के दौरान उसने यह बात कही थी। वहां मौजूद उसके दोस्तों ने पूछा था कि शाहीन बाग के धरने से उसे इतनी नफरत क्यों है? जवाब में उसने धरने की वजह से लगने वाले जाम और अपने नजदीकी के यहां जाने में हुई देरी को कारण बताया था। तब उसके दोस्तों ने जवाब को हलके में लिया था। 
विज्ञापन

2 of 6
फायरिंग में घायल जामिया का छात्र - फोटो : PTI
जेवर क्षेत्र के एक प्रधान ने बताया कि जेवर क्षेत्र और आसपास के युवा क्षेत्र की एक दुकान पर जमा होते हैं। अकसर वह भी वहां जाया करता था। करीब एक सप्ताह पहले नाबालिग से उसकी मुलाकात हुई थी। वह शाहीन बाग में चल रहे धरने के प्रति बेहद गुस्से में था। उससे इसके पीछे की वजह पूछी तो उसने दो कारण बताए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
जामिया में प्रदर्शन जारी - फोटो : सोशल मीडिया
पहला बताया कि शाहीन बाग में कुछ लोगों ने धरने के नाम पर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। करीब 10 दिन पहले वह बदरपुर बॅार्डर स्थित किसी नजदीकी के यहां जा रहा था। तब उसे जाम में फंस गया था। नाबालिग का आरोप था कि शाहीन बाग में रास्ता जाम होने के चलते रूट हाईवे से डायवर्ट कर दिया गया था। 

4 of 6
Delhi Police Security - फोटो : PTI
जाम में फंसा होने और रास्ता लंबा होने के कारण नजदीकी के यहां पहुंचने में 5 से 6 घंटे देर हो गई थी। तभी उसने तय कर लिया था कि शाहीन बाग वालों को वहां से भगायेगा और नामकरण ‘शाहीन भाग’ होगा।
विज्ञापन

5 of 6
शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान चित्रकारी करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
दूसरे कारण में उसने कासगंज के चंदन की मौत की वजह बताई गई थी। साथ ही जल्द ही बड़ा कदम उठाने की बात कही थी। प्रधान ने बताया कि उसकी ऐसी बात सुन वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाया और वहां से जाने के लिए कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jamia firing case - फोटो : Twitter
बड़ा हथियार लेने का था प्रयास
प्रधान ने नाबालिग के जेवर क्षेत्र से हथियार लेने की आशंका जताई है। साथ ही यह भी कहा है कि उसकी मंशा बड़ा हथियार ले जाने की थी। लेकिन उसे बड़ा हथियार नहीं मिला। इस वजह से तमंचा लेकर वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें