फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जब आया रिजल्ट तो खुशी से खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
1 of 7
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। 12वीं के रिजल्ट में डीएलएफ फेज-3 स्थित श्रीराम स्कूल मौलसरी कैंपस के छात्र आदित्य मारू और चैतन्य गुप्ता ने 98.25 फीसदी अंक प्राप्त कर दिल्ली-एनसीआर में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

PICS: जब आया रिजल्ट तो खुशी से खिल उठे चेहरे

2 of 7
जिले में सभी स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी होने का दावा किया गया है। स्कूलों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर रिजल्ट दिया है। हालांकि 12वीं के टॉपर दोनों लड़के हैं। बता दें कि सीआईसीएसई से संबंधित शहर में आठ स्कूल है। बेहतर रिजल्ट से स्कूल संचालक गदगद हैं। बीते साल के मुकाबले इस साल स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा।

विज्ञापन

PICS: जब आया रिजल्ट तो खुशी से खिल उठे चेहरे

3 of 7

पिछले साल कई स्कूलों का रिजल्ट 98 फीसदी रहा था। आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) की परीक्षा 9 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चली थी। जिले में करीब 800 छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। वहीं आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चली। लगभग 1500 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी।

PICS: जब आया रिजल्ट तो खुशी से खिल उठे चेहरे

4 of 7
रिजल्ट को लेकर स्कूल संचालक और छात्र दोनों उत्साहित थे। परीक्षा टफ होने की वजह से छात्र अच्छी रिजल्ट के लिए दुआ मांग रहे थे। 18 मई को रिजल्ट की घोषणा की जानकारी मिलने के बाद से छात्रों की धड़कनें तेज थीं। सोमवार सुबह करीब 11:35 रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल प्रबंधक और छात्र रिजल्ट जानने में मशगूल हो गए। कोई मैसेज के जरिये तो कोई इंटरनेट के माध्यम से रिजल्ट जानने में जुट गया।
विज्ञापन

PICS: जब आया रिजल्ट तो खुशी से खिल उठे चेहरे

5 of 7
रिजल्ट जानने के बाद दफ्तर जा चुके अभिभावकों को फोन पर जानकारी दी गई। शाम को वे दफ्तर से मिठाई लेकर पहुंचे। इधर, गर्मी की छुट्टी होने के बावजूद स्कूल खुले और कई स्कूलों में छात्र पहुंचे। छात्र अपने अभिभावकों के साथ मिठाई लेकर स्कूल पहुंचे। वहीं शिक्षकों ने भी अपने छात्रों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। छात्रों ने स्कूल में चीयर्स किया और अपनी सफलता में स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक और दोस्तों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

PICS: जब आया रिजल्ट तो खुशी से खिल उठे चेहरे

6 of 7
इस बार स्कूलों को एक-एक छात्र के रिजल्ट की जानकारी एकत्र करनी पड़ी। स्कूलों के ईमेल पर एक मुश्त जानकारी उपलब्ध नहीं होने से स्कूल प्रबंधकों को एक रिजल्ट में दो से पांच मिनट तक का समय देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: जब आया रिजल्ट तो खुशी से खिल उठे चेहरे

7 of 7
दोपहर बाद तक स्कूल प्रबंधक छात्रों का रिजल्ट का डाटा तैयार कर उसे अपडेट करते रहे, जिसके बाद स्कूलों ने अपने टॉपर को फोन कर बधाई दी और उसे आगे की पढ़ाई पर और ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें