फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके बीच है कड़ी टक्कर, 15 जून को फैसला

विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 में दाखिले के लिए जारी आवेदन की रेस रोजाना नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

इनके बीच है कड़ी टक्कर, 15 जून को फैसला

2 of 7
ऑनलाइन आवेदन की 14 दिन की प्रक्रिया व ऑफलाइन की पांच दिन की प्रक्रिया में जिस तरह से फॉर्म की बिक्री-पंजीकरण व फॉर्म जमा हो रहे हैं उससे एक-एक सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

इनके बीच है कड़ी टक्कर, 15 जून को फैसला

3 of 7
हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा रहा कि आवेदकों ने एक से ज्यादा फॉर्म भी भरे हों। इस बारे में पूरी स्थिति 15 जून को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही साफ हो सकेगी।

इनके बीच है कड़ी टक्कर, 15 जून को फैसला

4 of 7
डीयू में 28 मई को ऑनलाइन व 5 जून को ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। बुधवार को ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 2,88,135 तक जा पहुंचा है। ऑनलाइन को छात्र जिस तरह से हाथोंहाथ ले रहे हैं इससे आंकड़े अभी और बढ़ेंगे, जबकि ऑफलाइन का आंकड़ा काफी पीछे है।
विज्ञापन

इनके बीच है कड़ी टक्कर, 15 जून को फैसला

5 of 7
अब तक ऑनलाइन फीस जमा कराके फॉर्म भरने का आंकड़ा 1,82,591 हो गया है। वहीं, 34,793 ऑफलाइन फॉर्म जमा हो चुके हैं। इस तरह से कुल 2,17, 384 फॉर्म जमा हो चुके हैं। बुधवार को सबसे अधिक 1610 फॉर्म खालसा कॉलेज में ही जमा हुए, जबकि सबसे कम फॉर्म 430 महाराजा अग्रसेन कॉलेज में जमा हुए।
विज्ञापन

इनके बीच है कड़ी टक्कर, 15 जून को फैसला

6 of 7
उधर 8 जून से शुरू हुई नॉन कॉलेजिऐट वुमन एजूकेशन बोर्ड की आवेदन प्रक्रिया के तहत कुल 6000 सीटों के लिए 13000 फॉर्म बिक चुके हैं और 6000 फॉर्म जमा हो चुके हैं। इस तरह से अभी से ही एक सीट पर दो आवेदक दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बीच है कड़ी टक्कर, 15 जून को फैसला

7 of 7
जबकि अभी एनसीवेब की प्रक्रिया 12 दिन चलेगी। वहीं डीयू के बीएलएलड के लिए 11848 आवेदन आ चुके हैं जबकि बीते साल 10107 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें