पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के साथ विवाद के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा ने अपने तबादले के बाद कहा कि फेरबदल करना सरकार का काम है। वह अब भी अपने बयान पर कायम हैं। उनका सत्यमेव जयते पर हमेशा विश्वास रहा है।
विज्ञापन
भारती बोली तबादले से नहीं पड़ता फर्क, सामने जरूर आएगा सच
2 of 5
सच्चाई कभी छिपती नहीं है। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलना सिखाया है। भारती अरोड़ा ने यह बात मंगलवार को कार फ्री डे अभियान में हिस्सा लेने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तबादले से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
भारती बोली तबादले से नहीं पड़ता फर्क, सामने जरूर आएगा सच
3 of 5
बता दें कि उनका गुड़गांव पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क के साथ पूर्व जिला उपायुक्त आरपी भारद्वाज के बेटे अजय भारद्वाज पर लगे एक रेप केस को लेकर विवाद चल रहा था। विर्क पर आरोप लगा था कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता का नियमों से परे हटकर साथ दिया तो दूसरी ओर भारती पर आरोप लगा था कि वह इस मामले के आरोपी अजय भारद्वाज की बहन को जानती हैं, इसलिए उनका पक्ष ले रही हैं।
भारती बोली तबादले से नहीं पड़ता फर्क, सामने जरूर आएगा सच
4 of 5
दोनों अधिकारियों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि मामले की जांच का जिम्मा डीजीपी-क्राइम को सौपा गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी। परिणाम स्वरूप भारती आरोड़ा का तबादला डीआईजी वेलफेयर एंड ट्रेनिंग पंचकूला के तौर पर कर दिया गया। हालांकि भारती इसे रुटीन तबादला बता रही हैं।
भारती बोली तबादले से नहीं पड़ता फर्क, सामने जरूर आएगा सच
5 of 5
कार फ्री अभियान के दौरान वह सड़क पर मौजूद रहीं। उन्होंने साइकिल चला कार फ्री अभियान का हिस्सा बनने के लिए लोगों को जागरूक किया। कहा कि यह अभियान बंद नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ पुलिस का ही नहीं पूरे गुड़गांव का अभियान है।