फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : जमकर फैलाई अश्लीलता, खुलेआम परोसी गयी शराब

Tue, 13 Oct 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 7
सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में रविवार रात अमेरिकन रॉक स्टार और म्यूजिक कंपोजर स्क्रीलेक्स के लाइव कंसर्ट में दिल्ली की पीतमपुरा निवासी आंचल नामक लड़की की मौत के बाद इसके आयोजन और इंतजाम पर सवाल उठने लगे हैं। खुलेआम शराब, एलएसडी ड्रग, कम उम्र के बच्चों को नशा परोसने और लापरवाही को लेकर सोमवार देर शाम आबकारी विभाग ने आयोजकों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तस्वीरें : जमकर फैलाई अश्लीलता, खुलेआम परोसी गयी शराब

2 of 7
एसएचओ अशोक कुमार के मुताबिक क्लॉक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजर रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कंपनी ने आयोजन के लिए इसे ही प्रबंधक बना रखा था। मामले की जांच की जा रही है। जो भी इस घटना का जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

तस्वीरें : जमकर फैलाई अश्लीलता, खुलेआम परोसी गयी शराब

3 of 7
मामला गंभीर है इसलिए पोस्टमार्टम के बाद मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए गुड़गांव पुलिस ने बिसरा जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है बेहोशी के बाद दम घुटने से मौत हो सकती है।

तस्वीरें : जमकर फैलाई अश्लीलता, खुलेआम परोसी गयी शराब

4 of 7
लाइव कंसर्ट में करीब पांच हजार लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें पहुंचे 10 हजार से अधिक लोग। स्क्रीलेक्स को सुनने दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे शहरों से भी युवा आए हुए थे। इसमें ज्यादातर अमीर घरों के लड़के-लड़कियां थे। टिकट 2500 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक में बेची गई। सार्वजनिक जगह पर नशे के साथ अश्लीलता परोसी लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

तस्वीरें : जमकर फैलाई अश्लीलता, खुलेआम परोसी गयी शराब

5 of 7
इस कार्यक्रम के लिए 12.5 लाख रुपये एक्साइज ड्यूटी के रूप में वसूले गए थे। इससे समझा जा सकता है कि शराब किस कदर पी गई होगी। इस कंसर्ट के दौरान ही दिल्ली की पीतमपुरा निवासी आंचल नाम की एक लड़की बेहोश हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तस्वीरें : जमकर फैलाई अश्लीलता, खुलेआम परोसी गयी शराब

6 of 7
शराब पीते हुए पकड़ा था आठ नाबालिगों को-
अधिक भीड़ की वजह से लोगों को संभालना पुलिस के लिए भी सिर दर्द बना रहा। कम उम्र के युवाओं को शराब परोसी गई। जिसके बाद आबकारी विभाग ने छापेमारी की और आठ नाबालिग लड़कों को शराब पीते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें : जमकर फैलाई अश्लीलता, खुलेआम परोसी गयी शराब

7 of 7
आबकारी विभाग की आयुक्त अरुणा सिंह का कहना है कि नियम के खिलाफ काम होने की वजह से विभाग ने मामले को संजीदगी से लिया है और आयोजकों पर केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें