हेलो, दो लोगों को तुम्हारे पास भेज रहा हूं, उन्हें पनाह देनी है। सूत्रों की माने तो यह एक फोन कॉल पर जाहिद को दिए गए निर्देश हैं जो कि पाकिस्तान से दिए जा रहे थे। आखिर कौन था फोनकर्ता और किन दो लोगों को जाहिद अपने घर पर पनाह देने वाला था। अभी तक इसका जवाब नहीं मिला है। शुक्रवार को जाहिद की गिरफ्तारी से चार-पांच दिन पूर्व उसके पास एक फोन कॉल आई थी।
विज्ञापन
2 of 5
आईएसआई जासूस
- फोटो : अमर उजाला
उस पर अज्ञात आरोपी फोनकर्ता जाहिद को निर्देश दे रहा था। फोनकर्ता ने जाहिद से दो लोगों को अपने घर पनाह देने की बात कही थी जो कि पाकिस्तान से आने वाले थे। इस पर जाहिद ने भी सहमति जता दी थी। सूत्रों की माने तो दोनों आरोपी जल्द ही खुर्जा पहुंचने वाले थे।
विज्ञापन
3 of 5
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
अब सवाल उठता है कि आखिर वो दोनों लोग कौन हैं? यहां वो कितने दिन रूकने वाले थे? किन मंसूबों के साथ वो यहां आ रहे थे या उन्हें किन मंसूबों को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा था? ऐसे ही कई सवाल हैं, जिनकी जानकारी अभी जुटानी बाकी है। सूत्रों ने बताया कि टीमें इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने में जुटी हैं। लेकिन, आरोपी जाहिद अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
4 of 5
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन भी पाकिस्तान राग अलापता रहा
आरोपी जाहिद दूसरे दिन भी विभिन्न जांच एजेंसियों और पुलिस पूछताछ के दौरान केवल एक ही राग अलाप रहा है। बार-बार वह पाकिस्तान और अपने पाकिस्तानी रिश्तेदारों को पाक साफ बता रहा है।
जुलाई 2012 में बना था पासपोर्ट
सूत्रों ने बताया कि आरोपी जाहिद का पासपोर्ट मिल चुका है। मई 2012 में उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। जुलाई 2012 में उसका पासपोर्ट बनकर तैयार हो गया था। उसके बाद ही वह पाकिस्तान की अपनी यात्रा पर निकला था। बताया जा रहा कि उस दौरान का सारा डाटा मैन्युअली है, इस कारण दस्तावेजों को खंगालने में परेशानी हो रही है।