फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस आतंकी यूसुफ परिवार के साथ बसना चाहता था इस देश, ड्रोन हमले के बाद फेल हुआ प्लान, और...

Sun, 23 Aug 2020 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान में बैठे आईएसआईएस खुरासान मॉड्यूल के आतंकियों ने अबू यूसुफ को राजधानी में लोन वुल्फ अटैक करने का आदेश दिया था। इसके लिए अबू यूसुफ ने बकायदा सभी तैयारियां पूरी भी कर ली थी। आईईडी ब्लास्ट करने के बाद उसे राजधानी में आगे फिदाइन हमला करना था। आईईडी बनाने के बाद उसे स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही दिल्ली पहुंचकर ब्लास्ट करना था। लेकिन दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की वजह से वह यहां नहीं आ पाया। 
विज्ञापन

2 of 6
Abu yusuf - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पकड़े जाने पर उसने खुलासा किया कि उसे यकीन था कि स्वतंत्रता दिवस के बाद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कम हो गई होगी, ऐसे में वह आसानी से धमाका कर सकता है। पुलिस अबू यूसुफ को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर अन्य राजों का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Abu yusuf - फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर का फैसला आने के बाद लगातार आतंकी भारत में बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे। अबू यूसुफ पिछले कई सालों से आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था। लिहाजा उसे भी भारत में हमला करने के आदेश मिले। हमले की तैयारी के दौरान उसने दिसंबर माह में ही करीब 15 किलो वजन की दो कुकर आईईडी बना ली थी। 

4 of 6
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
इनको बनाने से पूर्व अबू यूसुफ ने धमाकों को टेस्ट करने के लिए अपने घर के पास कब्रिस्तान में धमाका कर उसकी जांच भी की थी। कामयाब होने के बाद ही उसने बड़े बम बनाए। लेकिन वह धमाके करने में कामयाब होता, उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

5 of 6
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ खुरासान जाना चाहता था अबू यूसुफ
भारत में इस्लामिक स्टेट की जड़ें मजबूत करने के बाद अबू यूसुफ अफगानिस्तान के खुरासान जाना चाहता था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि पिछले करीब पांच-छह सालों से अबू यूसुफ आईएसआईएस से प्रभावित होकर उससे जुड़ गया था। पहले वह यूसुफ-अल-हिंदी के संपर्क में आया। सीरिया में उसके मारे जाने के बाद वह अबू हुजैफा (पाकिस्तानी) के संपर्क में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आतंकी यूसुफ का गांव - फोटो : अमर उजाला
हुजैफा ने ही यूसुफ को आईईडी बनाकर हमला करने के लिए कहा था। हुजैफा ने यूसुफ से वादा किया था कि वह उसे खुरासान बुला लेगा। इसको देखते हुए यूसुफ ने अपना, पत्नी व चारों बच्चों का पासपोर्ट भी बनवा लिया था। लेकिन पिछले साल हुजैफा ड्रोन हमले में मारा गया। जिसके बाद नए अमीर ने उसे भारत में ही रहकर काम करने के लिए था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें