फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश के बाद दिखा खूबसूरत नजारा, देखें तस्वीरें

Fri, 21 Aug 2020 11:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद दिल्ली का खूबसूरत नजारा - फोटो : तन्मय मेहता
दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। लगातार चार दिन से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि बारिश के साथ-साथ जलभराव और जाम की समस्याएं भी आई हैं। मगर शुक्रवार शाम को इंडिया गेट के आस-पास बारिश के बाद बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। आगे की स्लाइड में देखिए शानदार तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के बाद दिल्ली का खूबसूरत नजारा - फोटो : तन्मय मेहता
दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों की बारिश केे बाद शुक्रवार को तेज धूप निकली। सुबह होते ही यहां का आसमान नीला और साफ दिखाई दिया। दिन चढ़ते-चढ़ते तेज धूप निकली। इसके बाद शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश रूकी तो इंडिया गेट के आस-पास का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया। 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के बाद दिल्ली का खूबसूरत नजारा - फोटो : तन्मय मेहता
मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली में पूरे हफ्ते हल्की बारिश होने का अनुमान है। 25 अगस्त में तेज हवाओं के साथ बारिश भी तेज होने का अंदेशा है।

4 of 5
बारिश के बाद दिल्ली का खूबसूरत नजारा - फोटो : तन्मय मेहता
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर चार दिन से जारी है। इसका नतीजा सड़कों व अंडरपास पर जलजमाव, पेड़ व इमारत का मलबा गिरने और ट्रैफिक जाम के तौर देखा गया। गुरुवार को भी 8.2 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होती रहेगी। बीच-बीच में आशंका आंधी आने की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के बाद दिल्ली का खूबसूरत नजारा - फोटो : तन्मय मेहता
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों होशंगाबाद, जबलपुर,बेतुल, नरसिंहपुर, सिवनी और हरदा जिले को रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के 12 जिले व महाराष्ट्र के कुछ इलाकों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के तटीय इलाकों में रहने वाले मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें