जब समर्थक बाबा के साथ ट्रामा सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए तो सेंटर की उंची दीवार को फांद कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश में लग गए। उंची दीवान फांद कर अंदर प्रवेश करने में महिला समर्थक भी लगी थीं।
विज्ञापन
चौंका देने वाला है बाबा के लिए इस दीवानगी का सच
2 of 9
जैसे ही समर्थकों को पता लगा कि आसाराम को ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा है समर्थक ट्रामा सेंटर की ओर कूच कर गए। वहां पहले से सुरक्षाकर्मियों को घेरा था।
विज्ञापन
चौंका देने वाला है बाबा के लिए इस दीवानगी का सच
3 of 9
ट्रामा सेंटर के सूत्रों का कहना है कि आसाराम जब करीब सबा छह बजे ट्रामा सेंटर से निकले तो उनके समर्थक उस जगह को चूमते दिखे जहां-जहां बाबा के पैर पड़े थे।
चौंका देने वाला है बाबा के लिए इस दीवानगी का सच
4 of 9
आसाराम के सैकड़ों समर्थक एम्स के मुख्य द्वार के सामने डटे थे, जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। कई समर्थक सुरक्षा घेरे तोड़कर एम्स के अंदर प्रवेश कर गए थे।
विज्ञापन
चौंका देने वाला है बाबा के लिए इस दीवानगी का सच
5 of 9
एम्स ट्रामा सेंटर के सामने से गुजर रहे एक राहगीर ने पूछा कि यहां कौन आया है कि इतनी भीड़ लगी है, इसपर किसी ने कहा आसाराम बापू आए हैं, इस पर राहगीर ने उन्हें कुछ अपशब्द कहा इसपर समर्थक बिफर गए और उस राहगीर पर हाथ उठा दिया। जब राहगीर ने माफी मांगी तब उसे जाने दिया।
विज्ञापन
चौंका देने वाला है बाबा के लिए इस दीवानगी का सच
6 of 9
दोपहर बाद ट्रामा सेंटर में आसाराम के पहुंचने के बाद मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा और समर्थकों की भिड़ की वजह से किसी को अंदर न तो आने दिया जा रहा था और न ही ट्रामा सेंटर से किसी को बाहर जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
चौंका देने वाला है बाबा के लिए इस दीवानगी का सच
7 of 9
समर्थकों की भीड़ को देखते हुए आसाराम को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाने का फैसला लिया। दोपहर करीब दो बजे आसाराम को एम्स ट्रामा सेंटर लाया गया।
चौंका देने वाला है बाबा के लिए इस दीवानगी का सच
8 of 9
इस दौरान समर्थकों ने काफी शोर शराबा किया। ट्रेन से उतरते वक्त उनके हावभाव सामान्य थे। राजस्थान पुलिस की एक टुकड़ी उनके साथ जोधपुर से दिल्ली आई है।
तय कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आसाराम का चिकित्सा जांच होनी थी लेकिन समर्थकों की भीड़ की वजह से अंतिम समय में मेडिकल जांच को एम्स से एम्स ट्रामा सेंटर शिफ्ट किया गया।