दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। करीब 45 मिनट चली मुलाकात में इरोम ने पहली बार चुनाव लड़कर दिग्गज पार्टियों को हराने और मुख्यमंत्री बनने वाले केजरीवाल से करिश्मे पर सवाल पूछे। मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि अरविंद केजरीवाल से मिलकर राजनीतिक गुर सीखेंगी, क्योंकि केजरीवाल ने दिग्गज राजनीतिक दल को हराकर नई राजनीति की शुरुआत की है।
विज्ञापन
2 of 4
kejriwal, irome sharmila
- फोटो : अमर उजाला
16 साल का लंबा अनशन खत्म करके राजनीति में उतरने की गत दिनों घोषणा करने वाली इरोम शार्मिला और अरविंद केजरीवाल की यह पहली मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे और कुछ सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
3 of 4
kejriwal, irome sharmila
- फोटो : अमर उजाला
मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं इरोम शर्मिला से मिला। मैं उनके साहस और संघर्ष को सलाम करता हूं। उनके राजनीतिक प्रयासों को लेकर मेरी शुभकामनाएं हैं और मेरा पूरा समर्थन है।
इरोम शर्मिला ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद मीडिया से ज्यादा कुछ बातचीत नहीं की। इतना जरूर कहा मैं बाद में बात करूंगी। लेकिन बताते हैं कि लंबे अनशन का असर अभी भी बातचीत में दिख रहा था। अरविंद केजरीवाल ने इरोम से कहा है कि आप योजना बनाएं कि क्या करना है, अरविंद केजरीवाल आपके साथ है। जिस भी तरह के सहयोग की जरूरत होगी करेंगे। उल्लेखनीय है कि 2017 के पहली तिमाही में ही मणिपुर में चुनाव होने हैं।