इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गौतम गंभीर आईपीएल 2018 के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान चुने गए हैं। लेफ्ट-हैंड बैट्समैन गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाने के पीछे एक खास वजह है।
विज्ञापन
2 of 4
gautam gambhir
बता दें कि वर्ष 2008, 2009 और 2010 में टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। वर्ष 2008 में उन्होंने 534 रन बनाए थे जिसके बाद वो उस वर्ष वो सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गाए।
विज्ञापन
3 of 4
gambhir
टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिग हैं। उन्होंने इस टीम के लिए गौतम गंभीर के लंबे अनुभव को ध्यान में रखते हुए कप्तान बनाया है। रिकी पोंटिग ने पहले ही कह दिया था कि गंभीर की अपनी घरेलू टीम में वापसी हो चुकी है और वो कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं।
रिकी पोंटिग ने कहा था कि गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स का बेहतरीन तरीके से नेतृत्व करते हुए उसे दो बार चैंपियन बनाया है। गौतम गंभीर के कप्तान बनने से टीम में युवा खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।