अगर आपको आईपीएल देखना पसंद है तो आपको बता दें कि इस साल सीजन 11 के मैच 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं जिसका पूरा शिड्यूल रेडी हो चुका है। आपके शहर में किन-किन टीम के बीच मैच खेला जाएगा आप जान सकेंगे। बता दें कि इस वर्ष दिल्ली में..
विज्ञापन
2 of 6
delhi daredevils
इस साल दिल्ली के अलावा मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, मोहाली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु के स्टेडियम सें खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश वालों के लिए बुरी खबर हैं, इस साल आईपीएल के मैच यूपी में नहीं खेले जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
delhi daredevils
इस बार दिल्ली में कुल 7 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि पहला मैच 18-अप्रैल-2018 को शाम 7 बजे होगा जो कि दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा।
4 of 6
delhi daredevils
दूसरा मैच 21-अप्रैल-2018 को शाम 5:30 बजे होगा जो दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स होगा। तीसरा 09-मई-2018 शाम 7 बजे होगा जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
विज्ञापन
5 of 6
गौतम गंभीर
चौथा मैच 11-मई-2018 को शाम 7 बजे होगा जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स मैदान में उतरेंगी। पांचवां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस होगा जो कि शाम 5.30 बजे खेला जाएगा।
छठा मैच 19-मई-2018 को दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स होगा जो शाम 5.30 बजे खेला जाएगा। आखिरी मैच 21-मई-2018 को होगा जो दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर होगा जो शाम 7 बजे खेला जाएगा।