cylinder burst
- फोटो : अमर उजाला
मंडपा गांव में लोहे के गेट की मरम्मत के दौरान गैस सिलिंडर फटने से बुजुर्ग और नौवीं के छात्र की मौत हो गई जबकि एक पड़ोसी युवक व दो महिलाएं घायल हो गईं। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में युवक ने एक हाथ और एक टांग गंवा दी है। मंडपा निवासी सुलेमान (60) के दो बेटे लुकमान और उस्मान भट्ठा चलाते हैं और सुलेमान खेतीबाड़ी देखता है।