आज पूरा विश्व पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से की। वहीं देश की संसद के बाहर आज सभी सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला की अगुवाई में योग किया। इस मौके पर तमाम सांसदों ने योग कर स्वस्थ्य रहने का प्रण किया। आगे देखिए योग दिवस की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 17
संसद के बाहर योग करते नेता
- फोटो : कुमार संजय
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अन्य सांसदों के साथ योग करते हुए।
विज्ञापन
3 of 17
सांसद गौतम गंभीर
- फोटो : पीटीआई
इस मौके पर दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर भी योग करते देखे गए।
4 of 17
योग करते दिखे नेता
- फोटो : कुमार संजय
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दिल्ली में राजपथ पर योग किया। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राम लाल दीन दयाल उपाध्याय पार्क में योग किया।
विज्ञापन
5 of 17
लाल किले पर योग करते वेंकैया नायडू
- फोटो : ani
डीआरडीओ चीफ डॉ. जी सतीश रेड्डी राष्ट्रीय राजधानी में DRDO सुविधा में योगा करते हुए दिखाई दिए। दिल्ली के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने योग दिवस के मौके पर योग किया।
विज्ञापन
6 of 17
अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी
- फोटो : ani
तस्वीर में आप केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को योग करते देख सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 17
योग करते नेता
- फोटो : कुमार संजय
पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार सुबह देश में 13 करोड़ लोगों ने एकसाथ ‘हरित योग’ किया। इससे सूती चटाई और प्लास्टिक मुक्त योग की पहल भी दुनिया भर तक पहुंची है। सुबह 7 बजे रांची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के राजपथ से राजनाथ सिंह और रोहतक से अमित शाह ने योग किया। जबकि मोदी सरकार के अन्य सभी मंत्रियों ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर योग किया।
8 of 17
संसद के बाहर योग करते दिखे नेता
- फोटो : पीटीआई
आयुष मंत्रालय के अनुसार सभी देशों में भारतीय दूतावासों की ओर से भी योग कार्यक्रम तय हो चुके हैं। दुनिया के 192 देशों के अलावा भारतीय सीमा पर तैनात जवान भी योग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके लिए योगाडे हैशटैग भी शुरू किया है।
9 of 17
- फोटो : पीटीआई
मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. ईश्वर बसाव रेड्डी ने बताया कि इस बार से योग को हरित बनाने का फैसला लिया है। योग के जरिए प्लास्टिक और रबड़ को दूर रखने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
10 of 17
राजनाथ सिंह
- फोटो : पीटीआई
खादी से निर्मित योग मैट, टीशर्ट इत्यादि को पूरी दुनिया में ले जाने पर काम भी तेज हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में जब पहली बार दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की पहल पर मनाया गया।
11 of 17
राजनाथ सिंह
- फोटो : पीटीआई
तब से लेकर अब तक योग करने वालों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो चुकी है। 2015 में 3 से 4 करोड़ लोगों ने देशभर में योग किया था। जबकि इस बार संख्या 13 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान है।
12 of 17
गौतम गंभीर
- फोटो : पीटीआई
योग पर बहुत कुछ करना बाकी
आयुष मंत्रालय के मुताबिक आने वाले दिनों में योग को लेकर बहुत सी योजनाओं पर काम करना बाकी है। देश के हर अस्पताल में मरीजों को योग के बारे में बताना इनमें से एक है।
13 of 17
योग दिवस
- फोटो : पीटीआई
इसके अलावा मोबाइल एप के जरिए लोगों को योगासन के बारे में बताना, बिगड़ती जीवनशैली में गैर संक्रमणकारी रोगों की दखल को रोकना और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के जरिए ग्रामीण अंचलों तक योग की शक्ति को ले जाना मुख्य चुनौतियां हैं।
14 of 17
वायुसेना के वेस्टर्न कमांड के जवान योग करते हुए
- फोटो : ani
भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न एयर कमांड ने अपना योग दिवस क्लाइमेट एक्शन को समर्पित किया। इस मौके पर वायुसेना के 500 से अधिक जवान और उनके परिवारों ने किया योग।
15 of 17
दिल्ली में योग करते केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ani
केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल, रविशंकर प्रसाद और सांसद जयंत सिन्हा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में योग करते हुए।
16 of 17
दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास में योग करते लोग
- फोटो : ani
भारत में स्थित फ्रेंच दूतावास में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिल्गर ने बताया कि आज योग दिवस के अवसर पर 100 से ज्यादा लोगों ने योग किया। हम यहां रोज योग करते हैं। फ्रांस के लोगों में भी योग मशहूर हो रहा है। यह लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।