फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन की हेट स्टोरी कभी थी लव स्टोरी की मिसाल, IPL मैच में दे बैठे थे दिल

Fri, 09 Mar 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
mohammed shami
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों पाकिस्तानी महिला से अवैध संबंधों के दलदल में बुरी तरह फंस गए हैं। इसका कारण शमी की पत्नी हसीन जहां हैं जिन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट से तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
mohammed shami - फोटो : हसीन जहां फेसबुक पेज
इस सब की वजह से बीसीसीआई ने शमी का सालाना कॉन्ट्रैक्ट तक होल्ड पर डाल दिया है। ऐसे में उनका करियर तक दांव पर लग चुका है। शमी के अफेयर की तो कई खबरें आपने पढ़ी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी से इस तेज गेंदबाज की मुलाकात कैसे हुई। दोनों की शादी कैसे हुई यह बहुत इंटरेस्टिंग है।
विज्ञापन

3 of 8
मोहम्मद शमी
बात साल 2012 की है। उस साल एक आईपीएल मैच के दौरान जब हसीन कोलकाता नाइट राइडर के लिए चीयर लीडिंग कर रही थीं तब ही मोहम्मद शमी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। पहली ही मुलाकात में शमी हसीन जहां को अपना दिल दे बैठे। 

4 of 8
Mohammed Shami
हसीन की खूबसूरती शमी के दिल में कुछ यूं समा गई कि बात डेटिंग तक पहुंच गई। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया।
विज्ञापन

5 of 8
Mohammed Shami
डेटिंग का ये सिलसिला शादी तक पहुंचा। दोनों ने 6 जून 2014 को मुरादाबाद-दिल्ली रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में लव मैरिज की। इनके निकाह में चंद खास लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

6 of 8
mohammed shami screenshots
बताया जाता है कि हसीन ने स्नातक तक पढ़ाई की है और बचपन से ही मॉडलिंग की तमन्ना उनके दिल में रही है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कुछ समय तक मॉडलिंग की भी थी। इसके साथ ही वह आईपीएल मैच में चीयर लीडर का काम भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मोहम्मद शमी
हालांकि शादी के बाद उन्होंने अपना करियर परिवार की देखभाल के लिए छोड़ दिया। वह शमी के साथ विदेशी दौरों पर भी देखी गई हैं। दोनों की चार साल की बेटी भी है।
विज्ञापन

8 of 8
mohammed shami
गौरतलब है कि उन्होंने शमी पर आरोप लगाया है कि वह दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते हैं। हसीन ने साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद शमी द्वारा अपने साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि शमी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें