खादर इलाके में खाना बांटा गया
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही खाने, पानी, शौचालय का भी इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार, दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। बेला गांव, गीता कॉलोनी ब्रिज, तिब्बत मार्केट के पीछे के इलाके के लोग अब भी अपनी झुग्गी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हालांकि इन बस्तियों के लोगों ने भी अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर रखी है। आशंका है कि इस बार पानी का स्तर काफी ऊपर जाएगा। यमुना में इस बार गाद बहुत ज्यादा है।