फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 घंटों तक बस हंगामा ही करते रह गए भाजपाई ...और दुल्हनिया को ले गए 'दिलवाले'

Sat, 23 Dec 2017 02:02 PM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
बेगानी शादी में भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बिन बुलाए ‘मेहमान’ बनने से सात घंटे तक शहर हलाकान रहा। अलग-अलग धर्म का एक पढ़ा-लिखा जोड़ा दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी के बंधन में बंधा लेकिन भाजपा समेत कुछ हिंदू संगठनों ने शादी के दौरान बखेड़ा कर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
जमकर हंगामा और पथराव के साथ लाठीचार्ज तक हुआ लेकिन पुलिस की मौजूदगी शाम छह बजे एमबीबीएस दुल्हन अपने एमबीए दूल्हे के साथ ससुराल विदा हो गई। वहीं, देर शाम वधू पक्ष ने हंगामा करने वाले अज्ञात लोगों के  खिलाफ थाना कवि नगर में तहरीर दी। हालांकि अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन

3 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
युवक और युवती ने गाजियाबाद कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। हिंदू संगठनों ने इसे लव जेहाद करार दे  दिया और हंगामा कर दिया। पुलिस ने नवदंपति के परिजनों से बात की तो उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया गया लेकिन विरोध करने वाले माने ही नहीं। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक हंगामा चला। सीओ सेकेंड ने बताया कि दुल्हन के परिजनों ने हंगामा कर समारोह में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
कई संगठनों के साथ धरने पर बैठे भाजपा महानगर अध्यक्ष
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाई, बजरंग दल, हिंदू रक्षा दल और शिवसेना समेत अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जव जेहाद के विरोध में नारेबाजी शुरू करते हुए समारोह को रुकवाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद अजय शर्मा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

5 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
सीओ के साथ की धक्कामुक्की
पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को जब समझाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह के साथ धक्कामुक्की की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। देर शाम करीब पांच बजे तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा और पुलिस की मौजूदगी में रिसेप्शन समारोह संपन्न हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई के दौरान हुआ था प्यार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट की डाक्टर बेटी बंगलूरू में मेडिकल के स्पेशल कोर्स में पीएचडी कर रही है। स्कूल में वह लड़के के साथ पढ़ती थी। फिर दोनों ने अलीगढ़ में भी साथ पढ़ाई की। दोनों एएमयू में भी साथ पढ़ते थे। युवक एमबीए है और नोएडा में रहकर एक मीडिया कंपनी में मार्केटिंग की जॉब में है।
विज्ञापन

7 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
शादी के साथ घर पर रखा था रिसेप्शन
युवती के परिवार का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों ने शुक्रवार को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई, जिसके बाद शुक्रवार को ही घर पर रिसेप्शन पार्टी रखी थी। युवक का परिवार भी अलीगढ़ से और दोनों के दोस्त विदेशों से रिसेप्शन में शामिल होने आए थे।
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नौ घंटे बाद रवाना हुई दुल्हन
भाजपा और हिंदू संगठनों के विरोध की सूचना मिलने के बाद सीओ सेकेंड आतिश सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी आकाश तोमर और एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

8 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले, न निकाह हुआ और न ही धर्म परिवर्तन
युवती के पिता ने बताया कि दोनों की शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। उनकी बेटी और उसका पति दोनों बालिग हैं और वे लंबे समय से एक दूसरे को भलीभांति जानते हैं। पिता का कहना है कि शादी के दौरान न तो निकाह किया गया और न ही धर्म परिवर्तन जैसी कोई कोई बात हुई है। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड भी हुई है। धर्म के ठेकेदार बनने वाले लोगों ने बेवजह हंगामा किया है।
जान से मारने की मिल रही धमकी
पिता का कहना है कि उनकी बेटी की शादी से नाराज लोग अब उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दे रह हैं। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद उन्होंने कोई शादी समारोह आयोजित नहीं किया गया। बल्कि दोनों परिवारों के मिलन में एक भोज का आयोजन किया था।
प्रदर्शनकारियों ने किया हापुड़ रोड जाम
एक बार लाठी चार्ज होने के बाद तितर-बितर हुए प्रदर्शनकारियों ने दोबारा से एकजुट हुए और सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक रहे जाम के दौरान वाहनों की कतार एएलटी चौराहे तक पहुंच गई।

9 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के सामने लगे पुलिस मुर्दाबाद के नारे
मामले की गंभीरता को भांप कर देर शाम मौके पर पहुंचे एसएसपी के सामने भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अफसरों के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
पुलिस को चकमा देकर, युवती के घर में घुसा एक कार्यकर्ता
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक भाजपा कार्यकर्ता युवती के घर में चल रहे रिसेप्शन में घुस गया और उसने जमकर नारेबाजी की। साथ ही लव-जेहाद के विरोध में नारे बाजी की। युवक को हंगामा करता देख पुलिस ने उसे दबोच लिया और बाहर ले जाकर छोड़ दिया।
रिटायर्ड जिलाधिकारी के बेटे है युवती के पिता
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती के पिता गाजियाबाद में तैनात रहे एक जिलाधिकारी के बेटे हैं। हालांकि इस बात की युवती के पिता ने इस बारे में कुछ बोलने से इंकार किया।
विज्ञापन

10 of 10
love jihad - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वाले पर भी पुलिस ने जांच बाद कार्रवाई करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज करने की भी जांच की जाएगी।-हरिनारायण सिंह, एसएसपी
यह प्रेम नहीं प्रेम जाल है। अगर प्रेम किया होता तो लड़का पहले से वधू पक्ष से एक करोड़ का फ्लैट नहीं लेता। युवती द्वारा दूसरे समाज के युवक से शादी करना लव-जिहाद की श्रेणी में आता है, इसलिए ही कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।-बलराज डूंगर, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक
कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को दे दी गई है। एसएसपी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया गया है। साथ ही बताया कि युवती के परिजनों ने इस शादी की प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी।-अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें