फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या-आत्महत्या केस: कारोबारी की बेटी के दोस्तों ने खोला राज, बोले-रात में काफी कॉल की, लेकिन...

Wed, 04 Dec 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान ब्यूूराे, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभवखंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार सुबह कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या कर महिला मैनेजर और पत्नी के साथ आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में कारोबारी की बेटी के दोस्तों ने भी खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों ने बताया कि रात में कृतिका को काफी फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। दोस्तों का कहना है कि उन्होंने कृतिका की मम्मी को कॉल किया तो उनका मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद उन्होंने सुबह कॉल किया तो एसएचओ इंदिरापुरम ने कॉल उठाकर दोस्तों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन

3 of 6
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों का कहना था कि कृतिका फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी। दिल्ली-निवासी दोस्त तविश ने बताया कि कृतिका (18) दिल्ली के श्रेष्ठ विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ती थी। जबकि छोटा भाई ऋतिक (13) उसकी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना की जानकारी होते ही वह अपने तीन दोस्तों के साथ सोसायटी में पहुंचे। 

4 of 6
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
तविश ने बताया कि कृतिका बहुत ही हिम्मती थी और हमेशा खुश रहती थी। साथ ही अपने आसपास और साथ में रहने वालों को मोटिवेट करती थी। तविश के साथ आई अन्य दोस्त का कहना था कि कृतिका की फैशन में बहुत ही रुचि थी। वह पांचवीं कक्षा से साथ पढ़ते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
12वीं के बाद कृतिका ने फैशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया था। दोस्तों का कहना था कि कृतिका का सपना फैशन डिजाइनर बनना था। इसके लिए वह काफी मेहनत भी करती थी। सोमवार शाम को दोस्तों ने मंगलवार को एक साथ मिलना तय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
घर में लगी थी परिवार की कई तस्वीरें
दोस्तों ने बताया कि बहुत ही हंसमुख परिवार था। सब एक दूसरों से बहुत ही ज्यादा प्यार भी करते थे। इसके लिए वह अक्सर बाहर घूमने फिरने भी साथ जाया करते थे। उनके घर की दीवारों पर कई जगह परिवार की तस्वीर फ्रेम में लगी हुई थीं। जिसमें बचपन से लेकर अभी तक की लगभग सभी तस्वीरें थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें