करोड़ों के नुकसान तले दबा जींस कारोबारी गुलशन कई वर्षों से घाटे से उबरने की जद्दोजहद में जुटा था। लेकिन कुछ दिन पहले कोलकाता की कंपनी में करीब 60 लाख रुपये डूबने का पता लगने पर बुरी तरह टूट गया और आखिरकार परिवार के खात्मे का फैसला ले लिया। सोमवार की रात कयामत की रात थी, लेकिन गुलशन की दिन की शुरूआत चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन
2 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
दिन में उसने गार्ड, मेड व सोसायटी के अन्य कर्मचारियों को जैकेट व कंबल बांटे। शाम को घर में बने मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और रात में सब कुछ खत्म कर डाला। क्राइम सीन पर गौर करें तो गुलशन नहीं चाहता था कि परिवार का कोई भी सदस्य जिंदा बचे। इसके लिए उसने मौत को गले लगाने के कई तरीके सोच लिए थे। रसोई में मिली सल्फास और तीन गिलास, बाथरूम में मिली सिरींज और बेडरूम में मिले चाकू व रस्सी इस बात की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सोसायटी में सोमवार को बांटे थे कंबल और जैकेट
सोसायटी के मेंटेनेंस सुपरवाइजर कौशल ने बताया कि सोमवार को गुलशन ने परिवार के साथ सोसायटी में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड, मेड, समेत अन्य लोगों को मिठाइयों के साथ ही जैकेट और कंबल वितरित किए थे। इससे किसी को भी ऐसा नहीं लग रहा था कि परिवार किसी भी प्रकार का तनाव है।
4 of 7
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
एक माह मेड से काम कराकर छुड़वाया
गुलशन के घर पर मेड कुंती काम करती थी। कुंती के मौसी गीता ने बताया कि गुलशन के घर पर कुंती ने एक माह काम किया था। 27 नवंबर को उन्होंने उसका हिसाब कर दिया। इसके बाद कहा कि वह कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद लगा लोगों का जमावड़ा
घटना के बाद से सोसायटी में नीचे लोगों का जमावड़ा लग गया। हर व्यक्ति सहमा हुआ था। किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा था कि ऐसी घटना घटी होगी। हालांकि फ्लैट के आसपास रहने वाले लोग अपने अपने घरों में रहे और अपने समय पर काम पर चले गए। लोगों का कहना है कि हाल में ही कारोबारी यहां पर रहने आए थे। इसके चलते ज्यादा परिचय नहीं था।
विज्ञापन
6 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभवखंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार सुबह कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या कर महिला मैनेजर और पत्नी के साथ आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
सोसायटी की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या ए-806 में गुलशन (45) पत्नी परमीना (43), बेटी कृतिका (18 ) और बेटे ऋतिक (13) के साथ रहते थे। गुलशन की गांधीनगर दिल्ली में जींस की फैक्ट्री थी। उनकी मैनेजर संजना (26) भी परिवार के सदस्य के तौर पर उनके साथ रहती थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गुलशन ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद मैनजर और पत्नी के साथ फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी।