सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के मुख्य सूत्रधार रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डोभाल जनपथ रोड पर रहते हैं। उनकी सुरक्षा को रिव्यू किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
पीएम मोदी और डोभाल
हालांकि अजीत डोभाल की सुरक्षा का जिम्मा एनएसजी ने संभाल रखा है। इसके बावजूद उनके सरकारी आवास के बाहर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
3 of 8
अजित डोभाल
उनके आवास के आसपास किसी को रुकने भी नहीं दिया जा रहा है। खुफिया विभाग की मानें तो ऐसे इनपुट्स हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अजीत डोभाल आतंकियों के निशाने पर हैं।
4 of 8
पीएम मोदी और डोभाल
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जिला डीसीपी खुद अजीत डोभाल के आवास व ऑफिस के बाहर की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में रहने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
पीएम मोदी
पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के लिए लगने वाले रूट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री रूट के समय अभी तक एक तरफ का ट्रैफिक चलता रहता था, मगर अब दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद रहेगा।
विज्ञापन
6 of 8
अजित डोभाल
दूसरी दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स के चलते दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव की ओर से मंगलवार को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी दिल्ली में हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी दिल्ली में धार्मिक उत्सवों के दौरान हमला कर सकते हैं। आतंकी हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है।
मार्केट एसोसिएशन व प्राइवेट सुरक्षा गार्डों के साथ भीड़भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। दिल्ली में बॉर्डर पर चेकिंग करने की जरूरत है। एडवाइजरी में सभी जगहों पर सुरक्षा दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।