फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पत्नी संग गांव पहुंचे क्रिकेटर भुवी, अब बिना दूल्हा-दुल्हन होगी रिसेप्शन पार्टी

Sun, 26 Nov 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

लुहारली में बिना दूल्हा-दुल्हन
के होगी भुवी की रिसेप्शन पार्टी 
- कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच सकेंगे गांव
- क्रिकेटर भुवनेश्वर के पिता ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर की रिसेप्शन पार्टी की तैयारियां पैतृक गांव लुहारली में चल रही हैं, लेकिन पार्टी में खुद दूल्हा और दुल्हन शामिल नहीं होंगे। भुवनेश्वर कुमार के पिता ने फोन पर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 7
तय कार्यक्रम के अनुसार शादी के दो दिन बाद यानी 26 नवंबर को भुवी की रिसेप्शन पार्टी उनके पैतृक गांव लुहारली में होनी है। इसके बाद वीआईपी गेस्ट के लिए 28 नवंबर को दिल्ली में भी कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस विभाग में नौकरी के चलते कई साल पहले भुवी के पिता किरनपाल सिंह परिवार समेत मेरठ स्थित गंगा नगर कॉलोनी में रहने लगे। इसके चलते भुवी की शादी के बाद गांव के लोगों और जिले के रिश्तेदारों को जो शादी में सम्मिलित न हो पाए, उनको रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

4 of 7
शादी के बाद से इस कार्यक्रम की तैयारियां लुहारली गांव में चल रही हैं। रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर किसी को अपने लाल भुवनेश्वर (भुवी) और बहू नूपुर (नुवी) का इंतजार है। इसमें सबसे ज्यादा बेसब्री भुवी के दोस्तों को है। ग्रामीण व युवा भुवनेश्वर व नूपुर की एक झलक पाने के लिए बेचैन दिख रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रिसेप्शन पार्टी के लिए गांव में बीते दो दिन से तैयारियां चल रही हैं, लेकिन भुवी और नूपुर के न आने की खबर सुनकर सभी उदास हैं। भुवी के पैतृक घर में नाते रिश्तेदार पहुंचने शुरू हो गए हैं। पार्टी के लिए तरह-तरह के पकवान भी बन रहे हैं, लेकिन हर किसी को भुवी और नूपुर के न पहुंचने की टीस है।
विज्ञापन

6 of 7
गुपचुप पहुंचे भुवी और नूपुर: भुवनेश्वर शादी के बाद दुल्हन नूपुर को लेकर भोर में गुपचुप तरीके से गांव पहुंचे और पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। भुवी और नूपुर के गांव आने की भनक परिजनों ने किसी भी ग्रामीण को नहीं लगने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रामीणों को अब तक नहीं पता चल पाया कि भुवी और नूपुर गांव में आए और पूजा कर चले गए। परिजनों के अनुसार दूल्हा-दुल्हन पूजा करने के लिए सुबह करीब 4:30 बजे आए और करीब 5: 00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भुवनेश्वर-नूपुर का पैतृक गांव लुहारली में रिसेप्शन पार्टी में आने का प्रोगाम था। भुवी और नूपुर के एक कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते रिसेप्शन पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगे। - किरनपाल सिंह, भुवनेश्वर कुमार के पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें