फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 87 साल की हुई भारतीय वायुसेना, हिंडन एयरबेस पर वायुयोद्धाओं ने दिखाया शौर्य

Tue, 08 Oct 2019 12:32 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
airforce day
समय-समय पर शौर्य और साहस का परिचय देने वाली भारतीय वायुसेना आज 87 साल की हो गई है। इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के दौरान आज हमारे जवानों ने लड़ाकू विमानों के साथ हवा में अद्भुत करबत दिखाए। यहां तस्वीरों में देखें भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस की झलक:


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
airforce day - फोटो : ani
भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नित नई चुनौतियों का सामना करने वाली वायुसेना का सम्मान बढ़ाने के लिए आज नौसेना अध्यक्ष करमवीर सिंह और थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोनों अध्यक्षों का जनरल सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर भी कार्यक्रम में पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 9
airforce day - फोटो : अमर उजाला
हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एयर शो में पहली बार लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे और हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर चिनूक ने भी अपनी ताकत दिखाई। इस कार्यक्रम में चार स्क्वॉड्रन ने हिस्सा लिया जिनका नेतृत्व क्रमशः अभिषेक कुमार, राजनदीप बेनीवाल, अंकित सैनी, सागर गौड़ ने किया।

4 of 9
airforce day - फोटो : ani
कार्यक्रम की शुरुआत वायुसेना की परेड के साथ हुई जिसके बाद जवानों को विशिष्ट व अति विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल प्रदान किए गए। इस दौरान 51वीं स्क्वॉड्रन यानी विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की स्क्वॉड्रन को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक करने वाली नौवीं स्क्वॉड्रन को भी युद्ध सेवा मेडल देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
airforce day - फोटो : ani
इसके बाद शिवांगी राजावत के नेतृत्व में निशान टोली के मार्च के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर इसका सम्मान किया। जवानों को पुरस्कारों से सम्मानित करने के बाद वायुसेना अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद जवानों और अधिकारियों व अन्य मेहमानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रतिबद्धता देश की सुरक्षा है।
विज्ञापन

6 of 9
airforce day - फोटो : ani
वायुसेना की विभिन्न टुकड़ियों ने जमीन पर अपने करतब दिखाए। जमीन पर साहस दिखाने के बाद वायुसेना ने आकाश में पूरी दुनिया के सामने शौर्य प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में मौजूद लोग सिर ऊंचा कर के हवा में उलटते-पलटते हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों को देखते रहे। 
विज्ञापन

7 of 9
airforce day - फोटो : ani
इस दौरान चिनूक एयरक्राफ्ट, अपाचे लीथल हेलिकॉप्टर, विंटेज एयर, डकोटा एयक्राफ्ट, हरक्यूलिस फाइटर जेट और सुखोई-30 ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले हवा में उड़ान भरते आए चिनूक को देख दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा था। दूसरे नंबर पर अपाचे फ्लाईपास्ट देने पहुंचा, जिसके बाद विंटेज एयरक्राफ्ट, डकोटा, हरक्यूलिस और सुखोई-30 को देख लोग ताली बजाते रहे।

8 of 9
airforce day - फोटो : ani
आसमान में करतब दिखा रहे लड़ाकू विमानों ने हवा में उलट-पलट कर जब एवेंजर फॉर्मेशन किया तो लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गईं और मुंह खुले रह गए। हवा में अटखेलियां करते विमानों की तेज आवाज से पूरा सभास्थल गूंज उठा। इसी बीच बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को मिग-21 उड़ाते देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिग विमानों ने अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

9 of 9
Indian Airforce
वहीं मिराज-2000 और सिंगल सुपर-30 एमकेआई ने भी आसमान में अपना करतब दिखाया। आसमान में विमानों को ऊपर और ऊपर जाता देख लोगों की निगाहें टिकी रहीं। इस दौरान देश के 9 एयरबेस से विभिन्न विमानों ने उड़ान भरी। देश में बने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस ने आकाश में सबसे लंबे समय तक अपनी कलाबाजियां दिखाईं। सारंग हेलिकॉप्टर और सूर्य किरण फाइटर जेट ने भी राफेल फॉर्मेशन में अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें