फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का जश्न: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, नोएडा में दर्शकों ने मनाई दिवाली; देखें तस्वीरें

Sun, 23 Feb 2025 10:37 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा

सार

इस जीत को नोएडा के लोगों ने दिवाली की तरह सेलिब्रेट किया। तिरंगे के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर दर्शकों ने जमकर डांस किया व जमकर आतिशबाजी की, जिससे यह पल यादगार पलों में दर्ज हो गया।
विज्ञापन
1 of 6
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत ने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान पर भारत ने दूसरी धमाकेदार जीत हासिल की। जीत के नायक विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने जीत की शतकीय पारी चौका लगाकर पूरा किया, जिससे दर्शकों का जश्न का मजा दोगुना हो गया। इस जीत को नोएडा के लोगों ने दिवाली की तरह सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

2 of 6
दर्शक - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर दर्शकों ने जमकर डांस किया व जमकर आतिशबाजी की, जिससे यह पल यादगार पलों में दर्ज हो गया। जीत के मौके पर युवाओं की टोली भारतीय तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल पड़ी और झूमती-गाती हुई इंडिया-इंडिया के नारे लगाना शुरू हो गई। यहीं आलम शहर के अन्य बाजारों और मोहल्लों में भी देखने को मिला। जीत के जश्न में लोग भारत माता की जय के जयघोष भी लगाते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
भारत के जीतते ही शुरू हुई आतिशबाजी
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा ही खास होता है, और जब भारत पाकिस्तान को हराता है, तो इसकी खुशी कुछ अलग ही होती है। दुबई में रविवार रात पाक के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत के पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही आसमान में आतिशबाजी शुरू हो गई। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने जश्न की तैयारियां पहले से कर रखी थी, ताकि इस पल को यादगार बनाया जा सके।

4 of 6
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
इन सेक्टरों व सोसाइटी में लगाए गए थे बड़ी एलईडी
शहर के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में बड़ी एलईडी लगाकर निवासियों ने एक साथ बैठकर इस मैच का लुत्फ उठाया। बच्चों के साथ सोसाइटी के निवासी टीम इंडिया के ड्रेस में मैच देखने पहुंच। हाथ में तिरंगा और टीम इंडिया का ड्रेस माहौल अलग ही रंग जमा रहा था। इसी तरह से सेक्टर-120 के प्रतीक लॉरेन, सेक्टर-52, 62 जीआईपी मॉल समेत अन्य स्थानों पर मैच देखने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इसके अलावा शहर के मल्टीप्लेक्स में भी भारत पाकिस्तान मैच का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
दर्शक - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे के साथ किया डांस, बांटी मिठाईयां
नोएडा के क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी खुशी का इज़हार दिवाली जैसा धूमधाम और उमंग के साथ मनाया। नोएडा के विभिन्न इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर था। जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की नोएडा के निवासियों ने खुशियां सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियां मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
बच्चे और बड़े सभी अपने घरों और सड़कों पर आतिशबाजी की व मिठाईयां बांट कर खुशी जाहिर किया। अलग-अलग स्थानों पर लोग ढोल-नगाड़े के साथ नृत्य कर रहे थे। उनकी खुशी की कोई सीमा नहीं थी। नोएडा के सेक्टर 18, 71, 72, 73,विभिन्न मॉल बाजारों में यह दृश्य देखने को मिला। मैच के बाद की यह खुशी न केवल क्रिकेट के प्रेमियों, बल्कि आम जनता के लिए भी एक विशेष अवसर बन गई। दिवाली की तरह की खुशी, रंग-बिरंगे पटाखे और मिठाइयां, इस जीत के बाद नोएडा में एक अलग ही माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें