फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड के लिए खेलेंगी सिंधू, कामयाबी के लिए देश भर में हवन पूजन

Fri, 19 Aug 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स‌िंधु की जीत के ल‌िए द‌िल्ली में हवन - फोटो : ani
रियो ओलंपिक के महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंच चुकी पीवी सिंधु अरबों भारतीयों की उम्मीद बन गई है जो चाहती है कि भारत गोल्ड मेडल जीते। रजत पदक पक्का कर चुकीं सिंधु से पूरे देश को गोल्ड की उम्मीदें हैं और इसीलिए पूरे देश में जगह-जगह हवन पूजन जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
स‌िंधु की जीत के ल‌िए द‌िल्ली में हवन - फोटो : ani
सिंधु की जीत के लिए दिल्ली वासियों ने भी हवन-पूजन का कार्यक्रम रखा है और सिंधु के गोल्ड मेडल की कामना की है। वहीं वाराणसी में भी ऐसा ही हवन पूजन किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
स‌िंधु की जीत के ल‌िए द‌िल्ली में हवन - फोटो : ani
रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल के लिए जब भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के साथ मैच खेल रही होंगी, तो उस दौरान यहां लोगों की निगाहें टीवी पर टिकी होंगी।

4 of 5
स‌िंधु की जीत के ल‌िए द‌िल्ली में हवन - फोटो : ani
पीवी सिंधू का फाइनल मुकाबला देखने के लिए नेताओं ने भी अपनी बैठक रद्द करने का फैसला लिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने शुक्रवार शाम 7:30 बजे से होने वाली अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स‌िंधु की जीत के ल‌िए द‌िल्ली में हवन - फोटो : ani
साथ ही माकन ने पीवी सिंधू को गोल्ड जीतने के लिए चियरअप भी किया है। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा है कि पीवी सिंधू पर देशवासियों को गर्व है। इसके अलावा अन्य लोग भी कार्यालय से जल्द घर पहुंचकर पीवी सिंधू का फाइनल मुकाबला देखने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें